लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहरसा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके आवास पर पार्टी के संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष अमन कुमार के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहरसा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके आवास पर पार्टी के संसदीय बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष अमन कुमार के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों, प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अमन कुमार केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) परिवार की एक मजबूत कड़ी थे। उनका असामयिक निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि अमन कुमार की सड़क दुर्घटना के मामले में पार्टी पूरी मजबूती से उनके परिवार के साथ खड़ी है। पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा परिवहन विभाग की ओर से मिलने वाली सभी वैधानिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से शीघ्र जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष मणिकांत सिंह, जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार शाह, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रतन कुमार शाह, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला सचिव मोहम्मद शामिद, जिला महासचिव रोशन कुमार राणा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रिंकू देवी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पासवान, युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव, सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, बनमा-इटहरी प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष फुलेश्वर रजक, महिषी प्रखंड अध्यक्ष सुशील पासवान, सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद, कहरा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान, सलखुआ प्रखंड उपाध्यक्ष सुबोध राय, महिला प्रकोष्ठ की सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष अंजली कुमारी, सोनी महेंद्र शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष पार्वती कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, पंचायत अध्यक्ष उमेश शर्मा, पंचायत अध्यक्ष नरेश पासवान, सलखुआ प्रखंड सचिव महेश्वर यादव, युवा नेता अशोक कुमार और रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अमन कुमार का समर्पण, संघर्ष और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने "अमन कुमार अमर रहें" के नारे लगाए और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM