भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: सही तरीक से केस को नहीं किया गया हैंडल, पुलिस ने मानी चूक

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: सही तरीक से केस को नहीं किया गया हैंडल, पुलिस ने मानी चूक

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल बिहार पुलिस की तरफ से पहली बार इस बात को स्वीकार किया गया है कि इस पूरे मामले में पुलिस के स्तर पर चूक हुई थी। 

सोमवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने प्रेस से बातें करते हुए यह कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 16 जून को जब पुलिस टीम पहुंची थी, तब इस पूरे मामले को सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों पर इस लापरवाही के लिए कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मामले में संबंधित थानेदार, दो दारोगा और एक सहायक अवर निरीक्षक के साथ एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का यह भी कहना था कि इस पूरे प्रकरण की निगरानी और पर्यवेक्षण अब शाहाबाद रेंज के डीआईजी को सौंप गई है साथ ही साथ एफएसएल और अन्य वैज्ञानिक जांच भी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय इस मामले की लगातार निगरानी कर रहा है। एडीजी ने जानकारी दी कि मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर संख्या 169/26 और 170/26) दर्ज की गई हैं, जिनके विस्तृत बिंदुओं के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

एडीजी ने यह भी जानकारी दी कि हाई कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयुक्त का गठन किया गया है। आयोग पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से जांच करेगा और अपनी रिपोर्ट को सरकार को सौंप देगा। उनका यह भी कहना था कि क्योंकि अब यह मामला आयोग के समक्ष विचारधीन है। इसलिए पुलिस हेड क्वार्टर इस संबंध में विस्तृत टिप्पणी नहीं करेगा। उनका यह भी कहना था कि किसी भी एनकाउंटर को पुलिस के उपलब्धि नहीं मानी जा सकती है। यदि किसी कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों के जीवन पर तत्काल खतरा उत्पन्न दिखाई देता है तो आत्मरक्षा में बल प्रयोग किया जाता है। ऐसी हालत में कानून पुलिस को सीमित अधिकार प्रदान करता है लेकिन हर मुठभेड़ की जांच जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित हो सकेगी कार्रवाई कानूनी धारा में हुई है। 

बता दे कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर के पूरे राज्य में राजनीतिक रूप से बवाल मचा हुआ है। एनडीए और अन्य घटक दल भी अब आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले को लेकर के भरत तिवारी के पैतृक आवास पर विभिन्न पार्टी के नेताओं का भी दौरा लगातार जारी है। बहरहाल अब इस पूरे मामले को लेकर के सब की निगाहें अब न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट पर टिक गई है।

पटना से राजन की रिपोर्ट

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM