भूमि विवाद का खूनी अंजाम, युवक के नाक पर चाकू से हमला

भूमि विवाद का खूनी अंजाम, युवक के नाक पर चाकू से हमला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 9:51:00 AM

राज्य के नवादा जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां पहले से चल रहे भूमि विवाद में एक युवक की नाक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक की नाक पर गहरा जख्म आया है। अब पुलिस पूरे मामले की पडताल में लगी हुई है।

मिली खबर के अनुसार नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगीचक गांव में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार, तुंगीचक गांव में जमीन की नापी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुरुवार को जब मंगलदीप कुमार अपनी जमीन पर खुदाई कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला कर दिया गया।

घायल के भाई एवं पूर्व समिति सदस्य जलेश चौधरी ने आरोप लगाया कि गुड्डू कुमार, जो शिव कुमार चौधरी के पुत्र हैं। उसी ने मंगलदीप कुमार पर चाकू से हमला किया। परिजनों का कहना है कि हमले में मंगलदीप की नाक पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने हिसुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले में हिसुआ थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नवादा से अमरजीत की रिेपोर्ट 

Trending News

अमित शाह से मिलकर भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान, हुए भावुक, सब रोने लगे, 'एनकाउंटर नहीं, मर्डर है'
अमित शाह से मिलकर भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान, हुए भावुक, सब रोने लगे, 'एनकाउंटर नहीं, मर्डर है'
Jul 03, 2026, 12:56:00 PM
भोजपुर में भरत तिवारी जैसा एक और कांड? 2 SI समेत 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने DM-SP को किया तलब,  CBI...
भोजपुर में भरत तिवारी जैसा एक और कांड? 2 SI समेत 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने DM-SP को किया तलब, CBI...
Jul 03, 2026, 12:23:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पीडित परिवार से मिले चिराग, हिम्मत रखने का दिलाया भरोसा
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पीडित परिवार से मिले चिराग, हिम्मत रखने का दिलाया भरोसा
Jul 03, 2026, 12:06:00 PM
गोपालगंज: तेजस्वी के नेता को चीन में मिला बड़ा अवॉर्ड, नेताओं ने दी बधाई
गोपालगंज: तेजस्वी के नेता को चीन में मिला बड़ा अवॉर्ड, नेताओं ने दी बधाई
Jul 03, 2026, 11:52:00 AM
गोपालगंज: आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर ​कुदाल-हंसुआ से हमला, पुलिस अधिकारी समेत इतने जवान घायल
गोपालगंज: आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर ​कुदाल-हंसुआ से हमला, पुलिस अधिकारी समेत इतने जवान घायल
Jul 03, 2026, 11:37:00 AM
 मोतिहारी: प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने पर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 7 लोगों को किया गिरफ्तार
मोतिहारी: प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने पर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 7 लोगों को किया गिरफ्तार
Jul 03, 2026, 11:17:00 AM
हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में थमा जमशेदपुर,एनडीए के बंद का व्यापक असर, पेट्रोल पंप से लेकर बाजार बंद
हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में थमा जमशेदपुर,एनडीए के बंद का व्यापक असर, पेट्रोल पंप से लेकर बाजार बंद
Jul 03, 2026, 11:02:00 AM
सीवान: सदर अस्पताल में जमकर हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भागे
सीवान: सदर अस्पताल में जमकर हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर भागे
Jul 03, 2026, 11:00:00 AM
बोकारो: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा जांच अभियान, इन चालकों पर गिरी गाज
बोकारो: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा जांच अभियान, इन चालकों पर गिरी गाज
Jul 03, 2026, 10:34:00 AM
सीएसपी लू्टकांड मामला, पुलिस ने आरोपी फेकन का किया हाफ एनकाउंटर
सीएसपी लू्टकांड मामला, पुलिस ने आरोपी फेकन का किया हाफ एनकाउंटर
Jul 03, 2026, 10:04:00 AM