गोपालगंज: आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर कुदाल-हंसुआ से हमला, पुलिस अधिकारी समेत इतने जवान घायल
बिहार क़े गोपालगंज क़े कटेया थाना क्षेत्र के बरई बेली गांव में एक आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का गंभीर मामला सामने आया है।
बिहार क़े गोपालगंज क़े कटेया थाना क्षेत्र के बरई बेली गांव में एक आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस हिंसक झड़प में एक पुलिस पदाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 13 नामजद और 28 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला...
पुलिस पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पुलिस बल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो अलग-अलग मामलों का फरार आरोपी प्रमोद यादव अपने घर आया हुआ है और खेत में धान की रोपाई कर रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। हालांकि, घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कुदाल और हंसुआ से किया हमला, आरोपी फरार...
घटना तब और बिगड़ गई जब पुलिस गिरफ्तार आरोपी को वाहन तक ले जा रही थी। उसी समय आरोपी के परिजन लालसा यादव व अन्य समेत 13 नामजद और करीब 15 अज्ञात लोग लाठी-डंडे, कुदाल और हंसुआ लेकर वहां पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस टीम को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और सरकारी काम में बाधा डालते हुए उन पर हमला कर दिया। इस हमले का फायदा उठाकर आरोपी प्रमोद यादव पुलिस हिरासत से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस की कार्रवाई....
इस हमले में पुलिस पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह समेत तीन जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को छुड़ाने और जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी और हमले में शामिल अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
कुमार प्रदीप, गोपालगंज
Trending News