रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत

जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक बेहद हृदय विदारक घटना में एक रिटायर शिक्षक की मौत हो गयी। दरअसल रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान उनकी बाइक फंस गयी।

रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत

पलामू: जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक बेहद हृदय विदारक घटना में एक रिटायर शिक्षक की मौत हो गयी। दरअसल रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान उनकी बाइक फंस गयी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। मृतक का नाम अवधेश सिंह बताया जा रहा है। वह विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी आजमा चुके थे।

मिली खबर के अनुसार जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महुअरी डिहरी गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी बाइक फंस गई। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश सिंह बुधवार शाम करीब सात बजे जपला बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान उनकी बाइक रेलवे लाइन पर ही फंसकर बंद हो गई। वह बाइक को निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी मालगाड़ी आ पहुंची। इससे पहले कि वह संभल पाते, मालगाड़ी उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए कुछ दूर तक घसीट ले गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कांग्रेस के नेता रहे अवधेश सिंह के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। एक सेवानिवृत्त शिक्षक और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी के रूप में उनकी पहचान रही थी। उनके असामयिक निधन से परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। इस दुखद घटना पर मध्य जिला परिषद क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश सिंह समेत कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अवधेश सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।


पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM