नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
गोपालगंज/मांझा: दुर्गा पूजा महोत्सव उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन नम आँखों से किया गया.

गोपालगंज/मांझा: दुर्गा पूजा महोत्सव उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन नम आँखों से किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ पूजा महोत्सव का समापन हुआ.
विभिन्न पूजा समितियों की ओर से बाजे-गाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई.विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. माता रानी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की. जिले के अधिकांश इलाकों में बुधवार को दोपहर करीब चार बजे से विसर्जन यात्राएं शुरू हुईं. गोपालगंज मांझा ग्रामीण क्षेत्र में विसर्जन का सिलसिला चलता रहा.
नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया.प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. विभिन्न विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।। स्थानीय प्रशासन अपने दल बल के साथ मांझा थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौजूद रहे
गोपालगंज से चंदन बाबू की रिपोर्ट













