नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त

जिले में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त

वैशाली: जिले में नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो को भी जब्त कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

काजीपुर थाने में एक नाबालिग के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत में घटना 15 अक्टूबर की बताई गई थी। इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। आवेदन के आधार पर काजीपुर थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

एसडीपीओ  सुबोध कुमार के मुताबिक, अनुसंधान के दौरान नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलपूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम ने लगातार छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बल्लू कुमार उर्फ बब्लू कुमार, निवासी सलेमपुर, थाना काजीपुर, को सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय से गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस मामले में एक और अभियुक्त सन्नी कुमार, निवासी भट्टडी, थाना काजीपुर, को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया है। इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


वैशाली से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM