हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में थमा जमशेदपुर,एनडीए के बंद का व्यापक असर, पेट्रोल पंप से लेकर बाजार बंद

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में थमा जमशेदपुर,एनडीए के बंद का व्यापक असर, पेट्रोल पंप से लेकर बाजार बंद

जमशेदपुर: करणी सेना के युवा हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में एनडीए की ओर से 3 जुलाई शुक्रवार को बुलाए गए जमशेदपुर बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शहर भर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बाजार और पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद हैं। बंद के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी लगभग ठप दिख रही है। मुख्य रूप से साकची, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, सिदगोड़ा आदि क्षेत्रों में सुबह से ही पेट्रोल पंपों और प्रतिष्ठानों, दुकानों के शटर गिरे हुए हैं और बाजार पूरी तरह से बंद हैं। बंद समर्थकों के सड़क पर उतरने के कारण शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों में सन्नाटा है।

 आपको बता दें गोलमुरी इलाके में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में बंद समर्थक सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया और राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बंद समर्थकों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। बंद का ज्यादा असर जमशेदपुर शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मिनी बसों के परिचालन पर दिख रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और केवल इक्का-दुक्का ऑटो ही चलते दिखाई दे रहे हैं। जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक शहर में स्थिति शांतिपूर्ण रही कहीं से भी किसी हिंसक झड़प या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। 

Trending News

कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
Sep 02, 2026, 3:57:00 PM
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
Sep 02, 2026, 3:49:00 PM