पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को डर सता रहा है कि आने वाले समय में अमेरिका इजराइल का साथ देना छोड़ सकता है।

पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...

नई दिल्ली : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को डर सता रहा है कि आने वाले समय में अमेरिका इजराइल का साथ देना छोड़ सकता है। बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से नौ दिन पहले एक कार्यक्रम में अपनी सुरक्षा नीति पेश करते हुए यह टिप्पणी की है कि अमेरिका का होने वाला राष्ट्रपति इजराइल के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अपना सकता है।

नेतन्याहू की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से उन्हें खुला समर्थन दिए जाने से कुछ घंटे पहले आई

आपको बता दें कि इसके मद्देनजर उन्होंने इजराइल की स्थिति मजबूत करने के लिए भारत और लैटिन अमेरिकी देशों सहित अन्य देशों के साथ नए गठबंधन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उन्हें खुला समर्थन दिए जाने से कुछ घंटे पहले आई। ट्रंप ने इजराइल में चुनाव से कुछ दिन पहले नेतन्याहू के फिर से प्रधानमंत्री बनने की कोशिश का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया।

ट्रंप के बाद इजराइल के लिए मुश्किलें

नेतन्याहू ने कहा कि अगले दो साल में अमेरिका में कोई ऐसा राष्ट्रपति सत्ता में आ सकता है, चाहे वह पुरुष हो या महिला, जो इजराइल के प्रति बेहद शत्रुतापूर्ण रवैया रखता हो। उन्होंने अपने लोगों से सवाल किया कि आप ऐसी स्थिति से कैसे निपटेंगे? आप अमेरिका के साथ अपने संबंधों को किस तरह संभालेंगे? और इसके अलावा, किन समाधानों की जरूरत होगी? इजराइली प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के कार्यकाल के बचे हुए वर्षों का इस्तेमाल इजराइल को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साथ ही, अमेरिका की नीति में संभावित बड़े बदलाव के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

इजराइल का आगे के लिए प्लान

उन्होंने कहा कि पहली बात यह है कि हमें अगले दो वर्षों के दौरान और उसके बाद के दो वर्षों में भी अमेरिका के साथ हरसंभव प्रयास करना चाहिए। नेतन्याहू ने कहा कि दूसरी बात यह है कि हमें दूसरे गठबंधन बनाने चाहिए। मैं अभी अपने क्षेत्र और इसके बाहर के कई देशों के साथ इसी दिशा में काम कर रहा हूं। भारत कोई छोटा देश नहीं है और अन्य कई देश भी हैं।

लैटिन अमेरिका में नई संभावनाएं

नेतन्याहू ने कहा कि लैटिन अमेरिका में बड़ा बदलाव हो रहा है और कुछ ही दिनों में ब्राजील में भी बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। हमें अपने गठबंधनों का दायरा बढ़ाना चाहिए और ऐसी क्षमताएं विकसित करनी चाहिए, जिससे इजराइल सभी के लिए उपयोगी बन सके। नेतन्याहू अक्सर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों का उल्लेख करते रहे हैं। इसके जरिए वह यह बताने की कोशिश करते हैं कि इजराइल वैश्विक स्तर पर अलग-थलग नहीं है और उनकी सरकार ने कूटनीतिक मोर्चे पर सफलता हासिल की है।

भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा

लंबे समय से जारी युद्ध के बीच इजराइल की स्वीकार्यता पर उठ रहे सवालों और गठबंधन मजबूत करने की जरूरत के संदर्भ में नेतन्याहू ने इस साल मई में एक चर्चित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत जैसी 'बड़ी ताकत' के साथ इजराइल के 'विशिष्ट संबंध' हैं और भारत में इजराइल के लिए 'जबरदस्त प्यार' है। साथ ही नेतन्याहू ने अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति जारी करते हुए  एक मैप दिखाया जिसका नाम 'मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक गठबंधन है।

Trending News

टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:16:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 12:43:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM
जिस जगह से एमपी हैं अखिलेश, वहीं नहीं एकत्र हो पायी भीड़, कार्यकारिणी हुई भंग
जिस जगह से एमपी हैं अखिलेश, वहीं नहीं एकत्र हो पायी भीड़, कार्यकारिणी हुई भंग
Oct 19, 2026, 11:43:00 AM