जिस जगह से एमपी हैं अखिलेश, वहीं नहीं एकत्र हो पायी भीड़, कार्यकारिणी हुई भंग

उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम खबर है। यहां सपा ने कन्नौज की पूरी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया है।

जिस जगह से एमपी हैं अखिलेश, वहीं नहीं एकत्र हो पायी भीड़, कार्यकारिणी हुई भंग

कन्नौज: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अहम खबर है। यहां सपा ने कन्नौज की पूरी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने यह फैसला तब लिया जब सपा के ही कार्यक्रम में भीड एकत्र नहीं हो सकी थी। इस पूरे आयोजन का वीडियो भी वायरल हो रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि अखिलेश यादव खुद कन्नौज से एमपी हैं।

मिली खबर के अनुसार यूपी में राज्य के प्रमुख विपक्षी दल सपा की तरफ से कन्नौज जिले की कार्यकारिणी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी ने कन्नौज की पूरी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया है। सपा प्रमुख की तरफ से उठाये गये इस कदम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। प्राप्त खबर के अनुसार पार्टी की तरफ से कन्नौज में पीडीए का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस आयोजन में लोगों की बहुत कम भीड़ दिखाई दी थी और पंडाल भी खाली दिखा था। इसका वीडियो जब सामने आया तब कन्नौज की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार की शाम पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान को हटा दिया। इसके साथ ही, जिला कार्यकारिणी को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। जिले की तमाम पार्टी इकाइयों को भी भंग कर दिया गया है। अब चुनाव के ठीक पहले इस प्रकार के एक्शन को लेकर भी चर्चा गहराने लगी है। कार्यक्रम का आयोजन गत 16 अक्तूबर को किया गया था।

दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां अपने अपने संगठन को मजबूती देने का काम कर रही हैं। इस आयोजन में मंच पर भी नेताओं की मौजूदगी दिखायी दी थी लेकिन पंडाल में लगी कुर्सियां खाली थी। जिसके बाद कन्नौज में कार्यकारिणी भंग कर दी गयी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से उठाये गये इस बडे कदम के बाद चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने वाले दावेदारों को अपने अपने टिकट की चिंता भी सता रही है। 

Trending News

टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:16:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 12:43:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM
जिस जगह से एमपी हैं अखिलेश, वहीं नहीं एकत्र हो पायी भीड़, कार्यकारिणी हुई भंग
जिस जगह से एमपी हैं अखिलेश, वहीं नहीं एकत्र हो पायी भीड़, कार्यकारिणी हुई भंग
Oct 19, 2026, 11:43:00 AM