SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) की तैयारियां तेज हो गई हैं। सपा अध्यक्ष व लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है।

SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) की तैयारियां तेज हो गई हैं। सपा अध्यक्ष व लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है कि आगामी चुनाव के लिए सपा अपना घोषणा पत्र संविधान दिवस यानी 26 नवंबर 2026 को जारी करेगी। सपा ने इस पीडीए का प्रणपत्र नाम दिया है। उन्होंने कहा कि ये जन-मन का मैनिफेस्टो होगा, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्टर कर इस बात की जानकारी दी है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्टर कर इस बात की जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने लिखा कि 2027 का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र.. संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे। 'जन-मन का मैनिफेस्टो' सपा मुखिया ने इसके साथ हैशटैग पीडीए मैनिफेस्टों 2027 भी लिखा है।

अखिलेश ने किया बड़ा ऐलान

अखिलेश यादव की इस पोस्ट से साफ है कि सपा की नजर आगामी चुनाव में पीडीए फॉर्मूले पर टिकी है। सपा अपने मैनिफेस्टों में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय पर खास फोकस कर सकती हैं। इसके साथ ही इस घोषणा पत्र को लेकर संविधान दिवस का दिन तय किया गया है। इससे भी जाहिर है कि सपा संविधान के मुद्दे को लेकर भी आगे चल सकती है। खास बात ये है सपा इस बार अपना घोषणापत्र चुनाव की घोषणा से बहुत पहले ही लाने की तैयारी कर रही है। ताकि इसे जन-जन तक पहुंचाया जा सके। ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है सपा इसमें किन बातों पर फोकस करेगी।

संविधान को कमजोर कर रही BJP - SP प्रवक्ता

अखिलेश यादव के इस ऐलान पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा कि संविधान दिवस के दिन सपा अपना घोषणा पत्र इसलिए भी जारी कर रही है। क्योंकि आज संविधान को बचाने की लड़ाई लगातार समाजवादी पार्टी और विपक्षी दल कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का प्रयास बीजेपी की ओर से किया जा रहा है। इसलिए सपा ने इस दिन को चुना है। 

Trending News

महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 12:31:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM
Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास
Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास
Oct 19, 2026, 11:36:00 AM
रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद
रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद
Oct 19, 2026, 11:20:00 AM
MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
Oct 19, 2026, 11:06:00 AM
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
Oct 19, 2026, 10:32:00 AM
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक
Oct 19, 2026, 9:54:00 AM
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
Oct 18, 2026, 10:50:00 PM