MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार व बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर जिले में एक स्टेज शो के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी है।

MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

पटना : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार व बीजेपी एमएलसी पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर जिले में एक स्टेज शो के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से माफी मांगी है। कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में पवन सिंह के बयान ने लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अक्षरा सिंह को अपना बाबू और बेटा बताया। साथ ही उनके माता-पिता के लिए भी सम्मान जताया। पवन की बात सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। उन्होंने आगे साथ काम करने की भी इच्छा जताई है। उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। 

अक्षरा और उनके परिवार से दिल से सॉरी

मंच से भाजपा नेता पवन सिंह ने कहा कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी मेरे भैया हैं और माताजी भाभी हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी वजह से अक्षरा सिंह के माता-पिता को कभी बुरा लगा है तो वह दिल से माफी मांगते हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं। पवन सिंह के इस बयान को उनके और अक्षरा सिंह के पुराने विवाद के संदर्भ में देखा जा रहा है।

फिर साथ काम करेंगे पवन-अक्षरा?

माफी मांगने के बाद पवन सिंह ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे अक्षरा सिंह और उन्हें फिर से साथ काम करते देखना चाहते हैं। इस सवाल के बाद दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल यह देखना होगा कि भविष्य में दोनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं या नहीं।

बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में उमड़ी भीड़

मुंगेर के कल्याणपुर स्थित सिद्धपीठ श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में शारदीय नवरात्र के दौरान भव्य आयोजन किया गया। यूथ क्लब कल्याणपुर की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां भगवती के दर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। पवन सिंह की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके बयान के बाद धार्मिक आयोजन के साथ भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी भी सुर्खियों में आ गई है।

Trending News

बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM
Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास
Asian Para Games-2026 : भारत को पहला GOLD, मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास
Oct 19, 2026, 11:36:00 AM
रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद
रोहिणी का इमोशनल ट्वीट, लिखा- माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद
Oct 19, 2026, 11:20:00 AM
MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
MLC पवन ने मंच से अक्षरा व उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
Oct 19, 2026, 11:06:00 AM
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
Oct 19, 2026, 10:32:00 AM
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक
Oct 19, 2026, 9:54:00 AM
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
Oct 18, 2026, 10:50:00 PM
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
SBI CSP केंद्र लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बदमाश गिरफ्तार
SBI CSP केंद्र लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बदमाश गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 7:15:00 PM