अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक

राजधानी से बडी खबर है। यहां व्यस्ततम सडक में गिने जाने वाले अटल पथ पर एक बेकाबू कार की रफ्तार का कहर देखने को मिला है।

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक

पटना: राजधानी से बडी खबर है। यहां व्यस्ततम सडक में गिने जाने वाले अटल पथ पर एक बेकाबू कार की रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही कार ने पहले तो लोगों को रौंदा, इसके बाद वह खुद पलट गयी। इस पूरी घटना में कम से कम छह लोगों के बुरी तरह घायल होने की सूचना है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना बीती रात की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के अटल पथ पर सोमवार की रात बेकाबू और अनियंत्रित कार ने तबाही मचा दिया। कार ने अटल पथ के किनारे स्थित महेश नगर के पास कई लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि करीब आधे किलोमीटर तक कार ने अपना कहर बरपाया। इस कार ने अपनी रफ्तार की चपेट में कई लोगों को ले लिया। जिसमें एक बाइक सवार की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि दुर्गापूजा को लेकर सडक पर काफी भीड थी। इसी दौरान एक बेकाबू कार ने तबाही मचा दी। मिली खबर के अनुसार कार का ड्राइवर काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। करीब आधे किलोमीटर तक लोगों को कुचलने के बाद कार के ड्राइवर का नियंत्रण कार से छूट गया। जिसके बाद बेकाबू हो चुकी कार सडक पर ही पलट गयी। अब तक की मिली खबर के अनुसार कार का नंबर BR01JY6754 बताया जा रहा है। 

इधर घटना के बाद हताहतों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वाहन किसकी थी और इसे कौन चला रहा था, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Trending News

तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
तेज रफ्तार टेम्पो ने तोड़ा रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार
Oct 19, 2026, 10:32:00 AM
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, कई की हालत नाजुक
Oct 19, 2026, 9:54:00 AM
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
पुलिस ने 72 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या
Oct 18, 2026, 10:50:00 PM
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
SBI CSP केंद्र लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बदमाश गिरफ्तार
SBI CSP केंद्र लूटकांड का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 बदमाश गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 7:15:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM