शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा

बोकारो के चास में शनि मंदिर के बाबा के साथ कथित मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गरगा पुल के नजदीक स्थित शनि मंदिर की बताई जा रही है। जहां करीब 9 से 10 युवकों पर मंदिर में घुसकर बाबा के साथ मारपीट करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि जब कुछ स्थानीय लोग बाबा को बचाने पहुंचे, तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, मंदिर के सामने खड़ी बाबा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक मारपीट और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे युवकों में से एक आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन तभी गुस्साई भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में ही पकड़े गए युवक की पिटाई कर दी।

टाइगर मोबाइल के जवानों ने किसी तरह युवक को भीड़ से बचाकर निकाला। वहीं, घायल बाबा को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अब सवाल है कि आखिर मंदिर में घुसकर मारपीट की वजह क्या थी? फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान

Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि

Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार

Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन

Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात

Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत

Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला

Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला

Oct 18, 2026, 1:22:00 PM