सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में सदर अस्पताल, धनबाद ने एक बार फिर यह साबित कर दिखाया है कि बेहतर चिकित्सीय प्रबंधन और समर्पण से सरकारी अस्पतालों में भी गंभीर बीमारियों का सफल इलाज संभव है।

सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में सदर अस्पताल, धनबाद ने एक बार फिर यह साबित कर दिखाया है कि बेहतर चिकित्सीय प्रबंधन और समर्पण से सरकारी अस्पतालों में भी गंभीर बीमारियों का सफल इलाज संभव है। बिहार के बांका (भतकुंडी) निवासी एक बुजुर्ग मरीज, जो ब्रेन हेमरेज व स्ट्रोक (लकवा) की गंभीर स्थिति में पहुंचे थे, उन्हें सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक स्वस्थ कर डिस्चार्ज कर दिया है। मरीज अचानक गंभीर रूप से अचेत हो गए थे और उन्हें लकवा मार गया था। परिजन जब उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो मरीज की स्थिति बेहद नाजुक थी; वे बेसुध थे और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। जिससे वेंटिलेटर तक की नौबत नजर आ रही थी।

सदर अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं दे रहे न्यूरोसर्जन डॉ. नवोदय जिंदल ने मरीज की तत्परता से जांच कराई

आपको बता दें कि सदर अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं दे रहे न्यूरोसर्जन डॉ. नवोदय जिंदल ने मरीज की तत्परता से जांच कराई और बिना किसी जटिल सर्जरी के, सटीक दवाइयों एवं गहन चिकित्सीय देखरेख से मरीज का इलाज शुरू किया। लगभग 10 दिनों की सघन चिकित्सा के बाद मरीज पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और अपने पैरों पर चलने-फिरने में सक्षम हो चुके हैं।

निजी अस्पतालों में लाखों का खर्च, सरकारी अस्पताल में नाममात्र खर्च में हुआ इलाज

आमतौर पर ब्रेन हेमरेज और न्यूरो संबंधी बीमारियों के इलाज में निजी या कॉर्पोरेट अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह खर्च उठाना संभव नहीं होता। लेकिन सदर अस्पताल में मरीज को केवल कुछ आवश्यक बाहरी दवाइयों के मामूली खर्च पर यह जीवनरक्षक इलाज उपलब्ध हुआ।

परिजनों ने जताया आभार

मरीज के पूरी तरह स्वस्थ होने पर उनकी पत्नी और परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उपायुक्त समेत अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। भावुक होते हुए मरीज की पत्नी ने कहा कि निजी अस्पताल जाने की उनकी आर्थिक स्थिति नहीं थी, लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके "सुहाग की रक्षा" कर नया जीवन दिया है।

चिकित्सक का संदेश

न्यूरोसर्जन डॉ. नवोदय जिंदल ने बताया कि अस्पताल में सीमित संसाधनों के बावजूद टीम पूरी सतर्कता के साथ मरीजों को श्रेष्ठ उपचार देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सही चिकित्सीय देखभाल मिल जाए, तो स्ट्रोक और हेमरेज जैसी गंभीर बीमारियों से भी मरीजों को बचाया जा सकता है। अस्पताल में न्यूरो सेवाओं को भविष्य में और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट  

Trending News

शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM