सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात

​बिहार के गोपालगंज जिले में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धार्मिक और सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले एक युवक को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धार्मिक और सामुदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के कटेया थाना क्षेत्र से फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान सामने आया मामला..

बीते 17 अक्टूबर 2026 को कटेया पुलिस  द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में, फेसबुक पर एक विवादास्पद और भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट किए जाने का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।

सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने तत्काल संबंधित फेसबुक पोस्ट का अवलोकन किया और उससे जुड़े तथ्यों का गहराई से सत्यापन किया। जांच में यह बात सामने आई कि उक्त पोस्ट की विषयवस्तु से धार्मिक एवं सामुदायिक सौहार्द प्रभावित होने तथा क्षेत्र की लोक शांति भंग होने की प्रबल आशंका थी।

त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी..

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित और संकलित किया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त पूरन सिंह कुशवाहा को धर दबोचा गया।गिरफ्तार आरोपी पूरन सिंह कुशवाहा मूल रूप से कटेया थाने के राजापुर गांव के रहने वाले रामनाथ सिंह का पुत्र है।

बोले एसपी...

इस पूरे मामले पर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी आपत्तिजनक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पर जिला पुलिस की पैनी नजर है।जिले में सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क है। समाज का माहौल खराब करने या गंदगी फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM