कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन

बिहार के बेगूसराय जिला की रहने वाली रिया कुमारी का आगामी 21 अक्टूबर से अहमदाबाद में होने वाली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए घोषित भारतीय महिला टीम में चयन किया गया है।

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन

पटना : बिहार के बेगूसराय जिला की रहने वाली रिया कुमारी का आगामी 21 अक्टूबर से अहमदाबाद में होने वाली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए घोषित भारतीय महिला टीम में चयन किया गया है। यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भेजे गए पत्र के हवाले से दी। प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 31 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में होगा। फेडरेशन की ओर से जारी सूची के अनुसार भारतीय पुरुष और महिला टीमों में 14-14 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का चयन राज्य के लिए गर्व की बात है - चेयरमैन कुमार विजय सिंह

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने कहा कि कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय सीनियर महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का चयन राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि रिया के चयन से बिहार के उभरते कबड्डी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार राज्य कबड्डी संघ की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का परिणाम है कि रिया कुमारी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में खेल कर बिहार का मान बढ़ायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कबड्डी प्रतिभाओं की कमी नहीं है और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलने से वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने रिया को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिल पाई थी जगह

बिहार की कबड्डी खिलाड़ी रिया कुमारी की मेहनत आखिरकार रंग लाई है। रिया 2026 एशियाई खेलों (एशियाड) के लिए भारतीय टीम के संभावित खिलाड़ियों के अंतिम प्रशिक्षण शिविर में शामिल थीं, लेकिन उन्हें अंतिम टीम में जगह नहीं मिल सकी थी। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने खेल पर मेहनत जारी रखी। अब उन्हें कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम में जगह मिली है। रिया का चयन बिहार की कबड्डी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एशियाड की अंतिम टीम में जगह नहीं मिलने के बाद कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की टीम में चयन उनकी निरंतर मेहनत और बेहतर प्रदर्शन की दिशा में एक अहम कदम है। अब रिया के सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर होगा।

CM सम्राट समेत दिग्गजों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रिया कुमारी की इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल व उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, बिहार राज्य कबड्डडी संघ के संरक्षक सह बिहार के मुख्यमंत्री ने सलाहकार अंजनी कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रन शंकरण, बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार, बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत, सचिव विपुल कुमार सिंह, अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रामाकांत सिंह, उपाध्यक्ष सरोज कुमार, कुणाल आनंद सिंह, संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पंकज कश्यप, अमित कुमार, कमल पटेल, श्यामनंदन सिंह उर्फ पन्ना लाल, राणा रंजीत सिंह, आनंद शंकर तिवारी, राजीव कुमार सिंह, भवेश कुमार, चांदनी कुमारी, शमा परवीन, रामजी उपाध्याय समेत पूरे बिहार कबड्डी जगत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

भारतीय टीमें

भारतीय महिला टीम - मुस्कान शर्मा (मध्य प्रदेश), सभाई वाछनियाभाई गढ़वी (गुजरात), प्रिया (उत्तर प्रदेश), चंपा ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), रिया कुमारी (बिहार), सुमन (भारतीय रेलवे), ज्योति (चंडीगढ़), रितु (भारतीय रेलवे), अनु (उत्तर प्रदेश), साक्षी (भारतीय रेलवे), कार्तिका रमेश (तमिलनाडु), रेणुका (राजस्थान), सिमरन कंबोज (पंजाब) और निधि शर्मा (राजस्थान)।

भारतीय पुरुष टीम - योगेश (हरियाणा), शुभम एस. शिंदे (भारतीय रेलवे), दीपक संकर (तमिलनाडु), नितेश कुमार (हरियाणा), सुरजीत (हरियाणा), परवेश (भारतीय रेलवे), अजित पांडुरंग पवार (महाराष्ट्र), नवीन कुमार (सर्विसेज), पंकज दीपक मोहिते (भारतीय रेलवे), सचिन (राजस्थान), आदित्य तुषार शिंदे (महाराष्ट्र), भारत हुड्डा (सर्विसेज), शिवम अनिल पाटरे (महाराष्ट्र) और नीरज नरवाल (हरियाणा)।

Trending News

शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM