अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM


पलामू : दशहरा पर्व को लेकर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पलामू पुलिस जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान में हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान मनौवर, इंस्पेक्टर सह हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार और देवरी ओपी प्रभारी राजू कुमार गुप्ता सहित पुलिस बल शामिल हैं।
पुलिस का उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना और दशहरा में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है
आपको बता दें कि इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की, नंबर प्लेट, कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना और दशहरा में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट









