गोपालगंज: तेजस्वी के नेता को चीन में मिला बड़ा अवॉर्ड, नेताओं ने दी बधाई

हरिओम ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं राष्ट्रीय जनता दल गोपालगंज के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला और बिहार का मान बढ़ाया है। उन्हें चीन के शंघाई शहर में 'ब्लूजैश' द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

गोपालगंज: तेजस्वी के नेता को चीन में मिला बड़ा अवॉर्ड, नेताओं ने दी बधाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 03, 2026, 11:52:00 AM

हरिओम ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं राष्ट्रीय जनता दल गोपालगंज के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला और पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। उन्हें चीन के शंघाई शहर में 'ब्लूजैश' द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। दिलीप कुमार सिंह की इस वैश्विक उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे गोपालगंज जिले में हर्ष का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय': इम्तेयाज़ अली भुट्टो...

इस ऐतिहासिक अवसर पर  राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने दिलीप कुमार सिंह को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा-यह सम्मान दिलीप कुमार सिंह की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम और सफल उद्यमशीलता को वैश्विक मंच पर मिली पहचान है। 

उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय को ऊँचाइयों पर पहुँचाया, बल्कि रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। 

भुट्टो ने आगे कहा कि दिलीप कुमार सिंह की यह अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली से सीख लेकर प्रदेश के युवा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिंह भविष्य में भी इसी तरह गोपालगंज, बिहार और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

नेताओं और शुभचिंतकों ने दीं शुभकामनाएं...

दिलीप कुमार सिंह को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर राजद के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राजद जिला उपाध्यक्ष पिन्टू पांडेय, सुनील कुमार बारी, फ़ैज़ अकरम, संतोष यादव, बजरंग प्रसाद, संतोष कुमार राम, रवि कुमार गुप्ता सभी नेताओं ने इस उपलब्धि को गोपालगंज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बताते हुए सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ एक सफल व्यवसायी के रूप में दिलीप कुमार सिंह की यह कामयाबी हर जिलेवासी के लिए गर्व का पल है।

कुमार प्रदीप, गोपालगंज 

Trending News

साली की तिलक में पसरा मातम, जीजा की सडक हादसे में मौत
साली की तिलक में पसरा मातम, जीजा की सडक हादसे में मौत
Jul 03, 2026, 2:30:00 PM
खेसारी लाल यादव के बेटे ने अपनी कमाई से पापा को गिफ्ट की बुलेट, मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल
खेसारी लाल यादव के बेटे ने अपनी कमाई से पापा को गिफ्ट की बुलेट, मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल
Jul 03, 2026, 2:02:00 PM
खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला फिर टला, अब 7 जुलाई को होगी सुनवाई
खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला फिर टला, अब 7 जुलाई को होगी सुनवाई
Jul 03, 2026, 1:45:00 PM
अनकंडीशनल रिलेशन का खौफनाक अंजाम, बिल्डर हत्याकांड का खुलासा
अनकंडीशनल रिलेशन का खौफनाक अंजाम, बिल्डर हत्याकांड का खुलासा
Jul 03, 2026, 1:39:00 PM
मॉनसून की चाल, राज्य में कई स्थानों पर हुई बारिश
मॉनसून की चाल, राज्य में कई स्थानों पर हुई बारिश
Jul 03, 2026, 1:27:00 PM
 गिरिडीह: SIR के दौरान वृद्ध महिला BLO से मारपीट, मोबाइल भी छीना, नगर थाना में शिकायत दर्ज
गिरिडीह: SIR के दौरान वृद्ध महिला BLO से मारपीट, मोबाइल भी छीना, नगर थाना में शिकायत दर्ज
Jul 03, 2026, 1:10:00 PM
अमित शाह से मिलकर भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान, हुए भावुक, सब रोने लगे, 'एनकाउंटर नहीं, मर्डर है'
अमित शाह से मिलकर भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान, हुए भावुक, सब रोने लगे, 'एनकाउंटर नहीं, मर्डर है'
Jul 03, 2026, 12:56:00 PM
भोजपुर में भरत तिवारी जैसा एक और कांड? 2 SI समेत 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने DM-SP को किया तलब,  CBI...
भोजपुर में भरत तिवारी जैसा एक और कांड? 2 SI समेत 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने DM-SP को किया तलब, CBI...
Jul 03, 2026, 12:23:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पीडित परिवार से मिले चिराग, हिम्मत रखने का दिलाया भरोसा
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पीडित परिवार से मिले चिराग, हिम्मत रखने का दिलाया भरोसा
Jul 03, 2026, 12:06:00 PM
गोपालगंज: तेजस्वी के नेता को चीन में मिला बड़ा अवॉर्ड, नेताओं ने दी बधाई
गोपालगंज: तेजस्वी के नेता को चीन में मिला बड़ा अवॉर्ड, नेताओं ने दी बधाई
Jul 03, 2026, 11:52:00 AM