बोकारो: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा जांच अभियान, इन चालकों पर गिरी गाज

बोकारो में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया। सेक्टर-4 स्थित एलआईसी मोड़ और गांधी चौक पर चलाए गए इस अभियान में करीब 150 वाहनों की जांच की गई।

बोकारो: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा जांच अभियान, इन चालकों पर गिरी गाज

बोकारो में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया। सेक्टर-4 स्थित एलआईसी मोड़ और गांधी चौक पर चलाए गए इस अभियान में करीब 150 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 29 ऑटो को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया है।

बोकारो ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-4 के एलआईसी मोड़ और गांधी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया और ऑटो समेत करीब 150 वाहनों के कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे या नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान 29 ऑटो को जब्त कर सेक्टर 4 थाना परिसर में रखा गया है। पुलिस सभी वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद जिन वाहनों में अनियमितता पाई जाएगी, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

बोकारो, चंदन सिंह 

Trending News

कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
पटना में होगी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना, सभी जिलों में होगा अटल कला भवन का निर्माण: मंत्री
Sep 02, 2026, 3:57:00 PM
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
पुलिस ज्यादती पर पॉक्सो कोर्ट का कड़ा रुख, भोरे थानाध्यक्ष समेत तीन दारोगा और पुलिसकर्मियों पर चलेगा ट्रायल
Sep 02, 2026, 3:49:00 PM