यहां मिल रहा 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने उमड़ पड़ी लोगों की भारी भीड़

महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बिहारशरीफ से राहत की खबर है। शहर के मोगलकुआं मोहल्ले में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ यानी एनसीसीएफ की ओर से महज 35 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री की गई।

बाजार में जहां प्याज की कीमत 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है, वहीं आधे से भी कम कीमत पर प्याज मिलने की खबर फैलते ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एनसीसीएफ की ओर से ट्रक के माध्यम से प्याज उपलब्ध कराया गया। 

सस्ती दर पर प्याज मिलने से लोगों को बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत मिली। ग्राहकों का कहना है कि बाजार भाव की तुलना में कम कीमत पर प्याज मिलने से घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ थोड़ा कम हुआ है। ग्राहकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में छोटी-सी बचत भी बड़ी राहत देती है। 

लोगों ने यह भी मांग की कि आलू-प्याज समेत रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि बाजार में कीमतें स्थिर रहें और आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।लोगों का कहना है कि जब महंगाई लगातार जेब पर असर डाल रही हो, ऐसे में कम कीमत पर जरूरी सामान उपलब्ध होना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत है।

 नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Sep 26, 2026, 4:58:00 PM
बिहार में ‘बेटी बचाओ’ का नारा खोखला, बेटियों की सुरक्षा पर सरकार विफल : राजेश राम

Sep 26, 2026, 4:55:00 PM
पारिवारिक वजह बना खौफनाक, घर में लगी आग, 3 बुरी तरह झुलसे, बाप-बेटी की मौत

Sep 26, 2026, 4:51:00 PM
सोताचक मुसहरी में विषधर सांप के डसने से 2 बेटों की मौत, एम्स में वेंटिलेटर पर मां शकुंतला देवी

Sep 26, 2026, 4:38:00 PM
211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षक बहाली की मांग, तेजस्वी ने सम्राट को लिखा पत्र

Sep 26, 2026, 4:21:00 PM
CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR  के लिए आवेदन

Sep 26, 2026, 4:10:00 PM
Asian Games-2026 : महिला के बाद पुरुष टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रौंदा

Sep 26, 2026, 3:45:00 PM
यहां मिल रहा 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने उमड़ पड़ी लोगों की भारी भीड़
यहां मिल रहा 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने उमड़ पड़ी लोगों की भारी भीड़
Sep 26, 2026, 3:40:00 PM
सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, ईंट की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sep 26, 2026, 3:12:00 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर भारी हंगामा, ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

Sep 26, 2026, 3:01:00 PM