सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, ईंट की गुणवत्ता पर उठे सवाल

जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने शनिवार को जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया।

सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, ईंट की गुणवत्ता पर उठे सवाल

जहानाबाद : जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने शनिवार को जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, एसडीएम समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने निर्माणाधीन भवन में इस्तेमाल की जा रही ईंट का सैंपल भी अपने साथ जांच के लिए लिया

प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदार के प्रतिनिधियों से भवन निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईंट की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ईंट की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं लग रही है। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही। मंत्री ने निर्माणाधीन भवन में इस्तेमाल की जा रही ईंट का सैंपल भी अपने साथ जांच के लिए लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की विधिवत जांच कराई जाए। यदि जांच में मानकों के विपरीत सामग्री का इस्तेमाल पाया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल भवन का निर्माण आम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है - मंत्री जमा खान

उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन का निर्माण आम लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जहानाबाद की जनता को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों को इसका जवाब देना होगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करने व निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में गुणवत्ता से समझौता होने की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR  के लिए आवेदन
CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR के लिए आवेदन
Sep 26, 2026, 4:10:00 PM
Asian Games-2026 : महिला के बाद पुरुष टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रौंदा
Asian Games-2026 : महिला के बाद पुरुष टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रौंदा
Sep 26, 2026, 3:45:00 PM
यहां मिल रहा 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने उमड़ पड़ी लोगों की भारी भीड़
यहां मिल रहा 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने उमड़ पड़ी लोगों की भारी भीड़
Sep 26, 2026, 3:40:00 PM
सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, ईंट की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, ईंट की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Sep 26, 2026, 3:12:00 PM
प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर भारी हंगामा, ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर भारी हंगामा, ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
Sep 26, 2026, 3:01:00 PM
आंधी-पानी के बीच बिजली विभाग की सक्रियता, ग्राउंड पर डटे मानव बल
आंधी-पानी के बीच बिजली विभाग की सक्रियता, ग्राउंड पर डटे मानव बल
Sep 26, 2026, 2:54:00 PM
iPhone 18 Pro में बड़ी समस्या, Face ID फेल..स्क्रीन फ्रीज, अचानक Restart, कैसे होगा ठीक...
iPhone 18 Pro में बड़ी समस्या, Face ID फेल..स्क्रीन फ्रीज, अचानक Restart, कैसे होगा ठीक...
Sep 26, 2026, 2:48:00 PM
PM मोदी से मिले CM योगी, दोनों के साथ करीब घंटों चली मीटिंग
PM मोदी से मिले CM योगी, दोनों के साथ करीब घंटों चली मीटिंग
Sep 26, 2026, 2:47:00 PM
राजद का सीएम सम्राट चौधरी पर चौतरफा हमला, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, दर्ज हो मामला
राजद का सीएम सम्राट चौधरी पर चौतरफा हमला, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा, दर्ज हो मामला
Sep 26, 2026, 2:42:00 PM
डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान गिरने से खिलाड़ी की हुई मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान गिरने से खिलाड़ी की हुई मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
Sep 26, 2026, 2:18:00 PM