iPhone 18 Pro में बड़ी समस्या, Face ID फेल..स्क्रीन फ्रीज, अचानक Restart, कैसे होगा ठीक...
ऐपल के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि Face ID फेल होने के बाद फोन फ्रीज और अपने आप रीस्टार्ट होने की समस्या सामने आ रही है।

ऐपल के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि Face ID फेल होने के बाद फोन फ्रीज और अपने आप रीस्टार्ट होने की समस्या सामने आ रही है। कुछ यूजर्स के फोन में Face ID ऑथेंटिकेशन फेल होने के बाद स्क्रीन फ्रीज हो जा रही है, टच काम करना बंद कर देता है और कुछ सेकंड बाद फोन अपने आप रीस्टार्ट हो जाता है। ऐपल ने इस बग की पुष्टि की है और इसे ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट तैयार किया जा रहा है।
कुछ यूजर्स के फोन में यह समस्या आ रही है। सोशल मीडिया और 9to5Mac के रीडर रिपोर्ट्स में इसके कई मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब Face ID से किसी सुरक्षित ऐप को खोलने की कोशिश की जाती है और ऑथेंटिकेशन फेल हो जाता है तब यह समस्या खास तौर पर सामने आती है। ऐपल ने अब इस समस्या की पुष्टि की है और कंपनी की ओर से बताया गया है कि इसे ठीक करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट तैयार किया जा रहा है, जो अगले हफ्ते की शुरुआत में उपलब्ध हो सकता है।
टेस्ट के दौरान Face ID सेंसर के सामने हाथ रखने से ऑथेंटिकेशन फेल हुआ। इसके बाद फोन ने टच इनपुट लेना बंद कर दिया और कुछ सेकंड बाद हार्ड रीबूट हो गया। माना जा रहा है कि नए Face ID डिजाइन से जुड़ा यह बग हो सकता है। iPhone 18 Pro सीरीज में ऐपल ने Face ID सिस्टम को रिडिजाइन किया है। इसका इंफ्रारेड कैमरा अब डिस्प्ले के पीछे, स्टेटस बार में घड़ी के आसपास रखा गया है। हालांकि, अभी ऐसा कोई सबूत नहीं है कि नया हार्डवेयर ही वजह से ही रीबूटिंग समस्या आ रही है।
कुछ यूजर्स ने इस समस्या को हार्डवेयर खराबी समझकर ऐपल से फोन बदलने की कोशिश भी की थी। हालांकि ऐपल की ओर से इस खास समस्या के लिए डिवाइस रिप्लेस कराने की जरूरत नहीं बताई गई है। यह एक सॉफ्टवेयर से जुड़ा बग है, इसलिए इस समस्या के लिए फोन को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है।
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों हैंडसेट के शुरुआती वेरिएंट में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। यूएस में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1199 डॉलर (यानी करीब 1.14 लाख रुपए) है और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर (यानी 1.23 लाख रुपए) है। iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 164900 रुपए और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 179900 रुपए रखी है। Phone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और एक नए बरगंडी कलर में लॉन्च किए गए हैं. iPhone Duo फोन Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध होगा।










