तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत

सीवान में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। साइकिल सवार युवक मुख्तार मंसूरी घर लौट रहा था।

 तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत

सीवान में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। साइकिल सवार युवक मुख्तार मंसूरी घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के रामसापुर मोड़ के समीप की है।

मृत युवक की पहचान दरौंदा के रामसापुर निवासी मुख्तार मंसूरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक साइकिल से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने अनियंत्रित हो कर उसे कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल दरौंदा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सीवान से नागेंद्र की रिपोर्ट 

Trending News

डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान गिरने से खिलाड़ी की हुई मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Sep 26, 2026, 2:18:00 PM
तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, 211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

Sep 26, 2026, 2:12:00 PM
 तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत
Sep 26, 2026, 1:35:00 PM
पितृपक्ष मेला-2026 में परंपरा के साथ टेक्नोलॉजी का संगम

Sep 26, 2026, 1:25:00 PM
विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार

Sep 26, 2026, 1:09:00 PM
'यादवों में ज्यादातर लुच्चे-लफंगे' मंत्री के विवादित बयान पर भड़कीं रोहिणी, RJD का भी तीखा हमला

Sep 26, 2026, 1:08:00 PM
'दृश्यम 3' से पहले अभिनेता अजय का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी संग अमृता संग जुहू बीच पर साफ किया कचरा

Sep 26, 2026, 1:03:00 PM
पंजाब नेशनल बैंक ने 1 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा,   सीएम ने जताया आभार

Sep 26, 2026, 12:38:00 PM
'CM पर FIR वाला आवेदन फाड़ दिया' मीसा भारती के दावे पर पटना पुलिस का जवाब, बहन रोहिणी भी मैदान में...

Sep 26, 2026, 12:10:00 PM
डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय

Sep 26, 2026, 11:45:00 AM