विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से दूर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार

दरभंगा : दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से दूर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों की ओर से 25 सितंबर को बिरौल थाने में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायत के अनुसार, 23 सितंबर को किशोरी विद्यालय से परीक्षा देकर करीब तीन बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इनमें से एक युवक की पहचान प्रविन्द मांझी के रूप में हुई, जबकि दूसरा युवक उसके लिए अपरिचित था। आरोप है कि प्रविन्द ने गांव जाने की बात कहकर किशोरी को मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

बेहोशी जैसी स्थिति हो गई और बाद में वह खुद को आरोपी के ननिहाल में पाई - पीड़िता किशोरी

पीड़िता किशोरी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि रास्ते में उसे बेहोशी जैसी स्थिति हो गई और बाद में वह खुद को आरोपी के ननिहाल में पाई, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत में धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद दोनों युवक किशोरी को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में किशोरी ने शोर मचाया, जिसके बाद उसे और प्रविन्द मांझी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। वहीं, किशोरी के परिजनों ने आरोपी पक्ष के लोगों पर घर पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में भी शिकायत में कार्रवाई की मांग की गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरौल डीएसपी और थाना प्रभारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी - SSP

मामले को लेकर दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरौल डीएसपी और थाना प्रभारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवक और किशोरी के बीच पहले से बातचीत होती थी और दोनों 22 सितंबर को घर से निकले थे। एसएसपी के अनुसार, 23 सितंबर को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना की पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनके माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया था। एसएसपी ने बताया कि 25 सितंबर को किशोरी के परिजनों की ओर से अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बिरौल थाने में आवेदन दिया गया। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

Trending News

 तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत
Sep 26, 2026, 1:35:00 PM
पितृपक्ष मेला-2026 में परंपरा के साथ टेक्नोलॉजी का संगम
पितृपक्ष मेला-2026 में परंपरा के साथ टेक्नोलॉजी का संगम
Sep 26, 2026, 1:25:00 PM
विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार
विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोप, 2 गिरफ्तार
Sep 26, 2026, 1:09:00 PM
'यादवों में ज्यादातर लुच्चे-लफंगे' मंत्री के विवादित बयान पर भड़कीं रोहिणी, RJD का भी तीखा हमला
'यादवों में ज्यादातर लुच्चे-लफंगे' मंत्री के विवादित बयान पर भड़कीं रोहिणी, RJD का भी तीखा हमला
Sep 26, 2026, 1:08:00 PM
'दृश्यम 3' से पहले अभिनेता अजय का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी संग अमृता संग जुहू बीच पर साफ किया कचरा
'दृश्यम 3' से पहले अभिनेता अजय का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी संग अमृता संग जुहू बीच पर साफ किया कचरा
Sep 26, 2026, 1:03:00 PM
पंजाब नेशनल बैंक ने 1 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा,   सीएम ने जताया आभार
पंजाब नेशनल बैंक ने 1 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा, सीएम ने जताया आभार
Sep 26, 2026, 12:38:00 PM
'CM पर FIR वाला आवेदन फाड़ दिया' मीसा भारती के दावे पर पटना पुलिस का जवाब, बहन रोहिणी भी मैदान में...
'CM पर FIR वाला आवेदन फाड़ दिया' मीसा भारती के दावे पर पटना पुलिस का जवाब, बहन रोहिणी भी मैदान में...
Sep 26, 2026, 12:10:00 PM
डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
डीजीपी विनय कुमार मुख्य सूचना आयुक्त बनेंगे, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
Sep 26, 2026, 11:45:00 AM
नदी में बह रहे युवक की हुई पहचान, दो दिन से था लापता, ग्रामीणों की खूब हो रही सराहना
नदी में बह रहे युवक की हुई पहचान, दो दिन से था लापता, ग्रामीणों की खूब हो रही सराहना
Sep 26, 2026, 11:31:00 AM
Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात
Asian Games-2026 : भारतीय महिला ने जीता सोना, क्रिकेट के बाद में कबड्डी, कड़ी टक्कर में ईरान को दी मात
Sep 26, 2026, 11:21:00 AM