डे नाइट फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान गिरने से खिलाड़ी की हुई मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
बोकारो के बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डे नाइट फुटबाल मैच के दौरान गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी कजरा मुर्मू की मौत हो गई।

बोकारो : बोकारो के बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डे नाइट फुटबाल मैच के दौरान गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी कजरा मुर्मू की मौत हो गई। फुटबाल खेलने के दौरान एक दूसरे खिलाड़ी से टकरा जाने के बाद कजरा बेहोश होकर मैदान में गिर कर बेहोश हो गया। आयोजनकर्ता आनन-फानन में बेहोशी के हालत में खिलाड़ी को डीभीसी अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों द्वारा इलाज के दौरान उसे देर रात्रि में मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद शनिवार की सुबह परिजनों के साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व खेल प्रेमी अस्पताल पहुंच गए
आपको बता दें कि मौत की सूचना मिलने के बाद शनिवार की सुबह परिजनों के साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व खेल प्रेमी अस्पताल पहुंच गए। वहीं मृतक खिलाड़ी के परिजन को मुआवजा दिलाने को ले हंगामा करने लगे। मृतक खिलाड़ी का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना घटना की छानबीन कर रही है l
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट










