प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर भारी हंगामा, ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
नालंदा: हरनौत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइनल सूची जारी की जा रही है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सरथा पंचायत में आवास की सूची जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है।

नालंदा: हरनौत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइनल सूची जारी की जा रही है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सरथा पंचायत में आवास की सूची जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है। ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम कट जाने से नाराज पीड़ित ग्रामीणों ने हरनौत प्रखंड कार्यालय का घेराव किया।
पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीणों की भीड़ कार्यालय में जमा हो गई। आवास योजना से वंचित ग्रामीण उर्मिला देवी,मालती देवी ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी रहने के बावजूद भी आवास योजना से नाम काट दिया गया है। जबकि पहले से पक्के मकान में रहने वाले लोगों का नाम जोड़ दिया गया है। उन्होंने सर्वे टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की फोटो खिंचवाने के दौरान कर्मी रुपया भी लिया गया था।
प्रखंड कार्यालय की घेराव की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात किया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवास में नाम जुड़वाने को लेकर आवेदन दिए। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के सभी गांव में 1650 लाभुक का सर्वे किया गया था। और अब फाइनल लिस्ट में मात्र 482 लाभुक को चिन्हित किए गए हैं।
उन्होंने ने बीडीओ डॉ पंकज कुमार से सरथा पंचायत में दुबारा सर्वे कराने की मांग की। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बारी-बारी से अपने कक्ष में बुलाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और पात्रः लाभुक को आवास योजना में दुबारा सर्वे कराकर हर संभव आवास दिलाने का आश्वासन दिया।
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट










