CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR के लिए आवेदन

जमुई नाबालिग पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। अब मीसा भारती के खिलाफ सचिवालय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। राजद सांसद पर जमुई की नाबालिग पीड़िता के परिवार की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप है।

CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR  के लिए आवेदन

जमुई नाबालिग पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। आरजेडी सांसद मीसा भारती मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने पटना के सचिवालय थाना पहुंचीं थी। अब मीसा भारती के खिलाफ सचिवालय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। राजद सांसद पर जमुई की नाबालिग पीड़िता के परिवार की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप है।  आवेदन में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर तस्वीर प्रसारित करने का जिक्र है। आवेदक ने पीड़िता की पहचान सार्वजनिक होने की आशंका जताई गई है। साथ ही  POCSO एक्ट की धारा 23 और जेजे एक्ट की धारा 74 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। 

दरअसल बीजेपी एमएलसी शीला पंडित ने राजद सांसद मीसा भारती के खिलाफ सचिवालय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में जमुई की पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिवार की कथित तस्वीर मीडिया और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किए जाने के मामले में पटना के सचिवालय थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। आवेदन में राष्ट्रीय जनता दल की नेता एवं सांसद मीसा भारती पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पीड़ित परिवार की कथित तस्वीर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने सार्वजनिक की और उसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया।

आवेदनकर्ता का कहना है कि इस तरह तस्वीर सार्वजनिक होने से पीड़ित नाबालिग बच्ची और उसके परिवार की पहचान उजागर होने की स्थिति पैदा हुई है, जिससे उनकी निजता, गरिमा और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। शिकायत में कहा गया है कि यह कृत्य POCSO Act, 2012 और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

आवेदन में पुलिस से मांग की गई है कि मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की जाए। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समक्ष तस्वीर सार्वजनिक किए जाने तथा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने से जुड़े वीडियो फुटेज, फोटो, सोशल मीडिया पोस्ट, URL और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी मांग की गई है।

शिकायत में यह भी अनुरोध किया गया है कि पीड़ित नाबालिग बच्ची एवं उसके परिवार की पहचान, निजता और गरिमा की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। आवेदन में निष्पक्ष और शीघ्र जांच करते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।

बता दें कि बिहार के जमुई में छात्रा के साछ छेड़खानी के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पीड़िता के परिजनों के साथ तस्वीर साझा की थी। हालांकि बाद में तेजस्वी यादव द्वारा इसे पॉक्सो एक्ट का खुला उल्लंघन बताया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री को पोस्ट डिलीट करना पड़ा था। अब इस मामले में CMO के आशुलिपिक सागर प्रसाद के खिलाफ सचिवालय थाने में FIR दर्ज हुई है। आरजेडी सांसद मीसा भारती मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने पटना के सचिवालय थाना पहुंचीं थी। काफी देर तक मीसा भारती थाना में अपना आवेदन लेकर बैठी रहीं लेकिन आखिरकार पुलिस ने केस लेने से मना कर दिया और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।

Trending News

सरस मेला में 6 दिन में लगभग 2 करोड़ रूपये का व्यवसाय, भारी बारिश के बीच खरीददारी का जुनून जारी
सरस मेला में 6 दिन में लगभग 2 करोड़ रूपये का व्यवसाय, भारी बारिश के बीच खरीददारी का जुनून जारी
Sep 26, 2026, 5:10:00 PM
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Sep 26, 2026, 4:58:00 PM
बिहार में ‘बेटी बचाओ’ का नारा खोखला, बेटियों की सुरक्षा पर सरकार विफल : राजेश राम
बिहार में ‘बेटी बचाओ’ का नारा खोखला, बेटियों की सुरक्षा पर सरकार विफल : राजेश राम
Sep 26, 2026, 4:55:00 PM
एक मंच पर फिर दिखेंगे INDIA ब्लॉक के नेता, 30 को दिल्ली में बैठक, शामिल होंगे ममता व अभिषेक
एक मंच पर फिर दिखेंगे INDIA ब्लॉक के नेता, 30 को दिल्ली में बैठक, शामिल होंगे ममता व अभिषेक
Sep 26, 2026, 4:55:00 PM
पारिवारिक वजह बना खौफनाक, घर में लगी आग, 3 बुरी तरह झुलसे, बाप-बेटी की मौत
पारिवारिक वजह बना खौफनाक, घर में लगी आग, 3 बुरी तरह झुलसे, बाप-बेटी की मौत
Sep 26, 2026, 4:51:00 PM
सोताचक मुसहरी में विषधर सांप के डसने से 2 बेटों की मौत, एम्स में वेंटिलेटर पर मां शकुंतला देवी
सोताचक मुसहरी में विषधर सांप के डसने से 2 बेटों की मौत, एम्स में वेंटिलेटर पर मां शकुंतला देवी
Sep 26, 2026, 4:38:00 PM
211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षक बहाली की मांग, तेजस्वी ने सम्राट को लिखा पत्र
211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षक बहाली की मांग, तेजस्वी ने सम्राट को लिखा पत्र
Sep 26, 2026, 4:21:00 PM
CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR  के लिए आवेदन
CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR के लिए आवेदन
Sep 26, 2026, 4:10:00 PM
Asian Games-2026 : महिला के बाद पुरुष टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रौंदा
Asian Games-2026 : महिला के बाद पुरुष टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रौंदा
Sep 26, 2026, 3:45:00 PM
यहां मिल रहा 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने उमड़ पड़ी लोगों की भारी भीड़
यहां मिल रहा 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने उमड़ पड़ी लोगों की भारी भीड़
Sep 26, 2026, 3:40:00 PM