पारिवारिक वजह बना खौफनाक, घर में लगी आग, 3 बुरी तरह झुलसे, बाप-बेटी की मौत

औरंगाबाद के रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में पारिवारिक कलह ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार की रात एक घर में लगी आग में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।

पारिवारिक वजह बना खौफनाक, घर में लगी आग, 3 बुरी तरह झुलसे, बाप-बेटी की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद के रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में पारिवारिक कलह ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार की रात एक घर में लगी आग में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसमें बाप और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज हायर सेंटर में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने तीनों झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान सलीम और आफरीन ने दम तोड़ दिया। 

फरीन और चांदनी करीब पांच-छह वर्षों से अपने फूफा के घर रह रही थीं

बताया जा रहा है कि आफरीन और चांदनी करीब पांच-छह वर्षों से अपने फूफा मोहम्मद सलीम के घर रह रही थीं। ग्रामीणों के अनुसार, इसी बात को लेकर सलीम और उनके बड़े बेटे इश्तेखार के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। ग्रामीण शदाब आलम ने आरोप लगाया कि पारिवारिक कलह के चलते इश्तेखार ने ही घर में आग लगा दी।

सलीम अपने साले की दोनों बेटियों को घर में रखे हुए थे

बताया जाता है कि सलीम अपने साले की दोनों बेटियों को घर में रखे हुए थे और इसी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, आग किस परिस्थिति में लगी और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटना की पूरी कड़ी जोड़ने और आरोपों की सत्यता की पड़ताल में जुटी है।

औरंगाबाद से रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 घन मीटर लकड़ी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 घन मीटर लकड़ी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Sep 26, 2026, 5:19:00 PM
सरस मेला में 6 दिन में लगभग 2 करोड़ रूपये का व्यवसाय, भारी बारिश के बीच खरीददारी का जुनून जारी
सरस मेला में 6 दिन में लगभग 2 करोड़ रूपये का व्यवसाय, भारी बारिश के बीच खरीददारी का जुनून जारी
Sep 26, 2026, 5:10:00 PM
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Sep 26, 2026, 4:58:00 PM
बिहार में ‘बेटी बचाओ’ का नारा खोखला, बेटियों की सुरक्षा पर सरकार विफल : राजेश राम
बिहार में ‘बेटी बचाओ’ का नारा खोखला, बेटियों की सुरक्षा पर सरकार विफल : राजेश राम
Sep 26, 2026, 4:55:00 PM
एक मंच पर फिर दिखेंगे INDIA ब्लॉक के नेता, 30 को दिल्ली में बैठक, शामिल होंगे ममता व अभिषेक
एक मंच पर फिर दिखेंगे INDIA ब्लॉक के नेता, 30 को दिल्ली में बैठक, शामिल होंगे ममता व अभिषेक
Sep 26, 2026, 4:55:00 PM
पारिवारिक वजह बना खौफनाक, घर में लगी आग, 3 बुरी तरह झुलसे, बाप-बेटी की मौत
पारिवारिक वजह बना खौफनाक, घर में लगी आग, 3 बुरी तरह झुलसे, बाप-बेटी की मौत
Sep 26, 2026, 4:51:00 PM
सोताचक मुसहरी में विषधर सांप के डसने से 2 बेटों की मौत, एम्स में वेंटिलेटर पर मां शकुंतला देवी
सोताचक मुसहरी में विषधर सांप के डसने से 2 बेटों की मौत, एम्स में वेंटिलेटर पर मां शकुंतला देवी
Sep 26, 2026, 4:38:00 PM
211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षक बहाली की मांग, तेजस्वी ने सम्राट को लिखा पत्र
211 नए डिग्री कॉलेजों में शिक्षक बहाली की मांग, तेजस्वी ने सम्राट को लिखा पत्र
Sep 26, 2026, 4:21:00 PM
CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR  के लिए आवेदन
CM सम्राट के चक्कर में खुद फंस गई मीसा भारती, सचिवालय थाने में FIR के लिए आवेदन
Sep 26, 2026, 4:10:00 PM
Asian Games-2026 : महिला के बाद पुरुष टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रौंदा
Asian Games-2026 : महिला के बाद पुरुष टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रौंदा
Sep 26, 2026, 3:45:00 PM