हादसे में युवक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मामरकुदर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरिया गांव निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है।

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मामरकुदर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरिया गांव निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से अपनी मां को देखने अस्पताल जा रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इसी दौरान मामरकुदर के पास हादसा हो गया, जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है।
फिलहाल सड़क जाम है और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की पूरी जानकारी और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट