वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 घन मीटर लकड़ी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
वन संपदा के अवैध दोहन पर रोक लगाने के लिए जमुई वन प्रमंडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 52 घन मीटर अवैध जंगली जलावन लकड़ी के साथ दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है।

जमुई : वन संपदा के अवैध दोहन पर रोक लगाने के लिए जमुई वन प्रमंडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 52 घन मीटर अवैध जंगली जलावन लकड़ी के साथ दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। जमुई और सिकंदरा वन प्रक्षेत्र की संयुक्त टीम ने 25-26 सितम्बर को जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इस्लामनगर के पास छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन कर रहे एक मैजिक पिकअप और एक बोलेरो पिकअप को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन और शांति के रूप में की गई है
आपको बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पवन साह (45 साल) और शांति देवी (45 वर्ष) के रूप में की गई है। गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जब्त वाहनों और लकड़ी को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। दोनों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत वन अपराध प्रतिवेदन दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट










