PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने किया OPD बहिष्कार? अस्पताल प्रशासन ने बताया भ्रामक खबर

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों द्वारा कार्य रोके जाने से सेवाएं प्रभावित होने संबंधी खबर को अस्पताल प्रशासन ने भ्रामक बताया है।

 PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने किया OPD बहिष्कार? अस्पताल प्रशासन ने बताया भ्रामक खबर

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों द्वारा कार्य रोके जाने से सेवाएं प्रभावित होने संबंधी प्रकाशित/प्रसारित खबर के संदर्भ में अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त खबर भ्रामक है और तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

PMCH के अधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि OPD सेवा में केवल लगभग 10 मिनट के लिए समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद व्यवस्था को तत्काल सुचारू कर दिया गया। OPD में मरीजों के उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित हो रही है।

अधीक्षक ने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक PMCH के OPD में 1,285 से अधिक मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा चुका है। अस्पताल के अन्य विभागों में मरीजों की जांच एवं उपचार की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।

अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि OPD सेवा बंद होने या लंबे समय तक बाधित रहने की खबर तथ्यात्मक नहीं है। मरीजों को नियमित रूप से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा अस्पताल की सभी प्रमुख सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

PMCH प्रशासन ने मीडिया एवं आम लोगों से अपील की है कि अस्पताल से संबंधित किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पूर्व अधिकृत अस्पताल प्रशासन से तथ्यों की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।


Trending News

नशा उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन, NCC कैडेटों ने समाज को नशामुक्त बनाने का किया शंखनाद
नशा उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन, NCC कैडेटों ने समाज को नशामुक्त बनाने का किया शंखनाद
Sep 26, 2026, 6:57:00 PM
UP विधानसभा चुनाव : BJP के साथ सीटों का बंटवारा! इतनी सीटों पर लड़ सकती है चिराग की पार्टी
UP विधानसभा चुनाव : BJP के साथ सीटों का बंटवारा! इतनी सीटों पर लड़ सकती है चिराग की पार्टी
Sep 26, 2026, 6:54:00 PM
पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
Sep 26, 2026, 6:38:00 PM
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव, धूमधाम से हुआ आयोजित
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव, धूमधाम से हुआ आयोजित
Sep 26, 2026, 6:33:00 PM
सहज और सुलभ होनी चाहिए न्याय प्रक्रिया, सभी वर्ग के लिए न्याय व्यवस्था हो एक समान : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
सहज और सुलभ होनी चाहिए न्याय प्रक्रिया, सभी वर्ग के लिए न्याय व्यवस्था हो एक समान : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
Sep 26, 2026, 6:30:00 PM
शनि धाम परिवार ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित, मंदिर सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण की मांग
शनि धाम परिवार ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित, मंदिर सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण की मांग
Sep 26, 2026, 6:26:00 PM
क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी
क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी
Sep 26, 2026, 6:23:00 PM
लोहार समाज की मांगों को लेकर जहानाबाद में जिला सम्मेलन, एकजुटता का आह्वान
लोहार समाज की मांगों को लेकर जहानाबाद में जिला सम्मेलन, एकजुटता का आह्वान
Sep 26, 2026, 6:19:00 PM
 PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने किया OPD बहिष्कार? अस्पताल प्रशासन ने बताया भ्रामक खबर
PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने किया OPD बहिष्कार? अस्पताल प्रशासन ने बताया भ्रामक खबर
Sep 26, 2026, 6:04:00 PM
राजधानी में तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य
राजधानी में तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य
Sep 26, 2026, 6:02:00 PM