क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी

देश में बड़ी संख्या में लोग द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) गैस का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है।

क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी

नई दिल्ली : देश में बड़ी संख्या में लोग द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) गैस का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी एलपीजी  गैस का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। अहम बात ये है कि देश में एलपीजी कनेक्शन की संख्या में कमी आई है। इसके पीछे की वजह केवल नए एलपीजी  कनेक्शन पर रोक नहीं है, बल्कि कई दूसरे जरूरी कारण भी हैं। 

काफी समय से LPG गैस उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन की आधार वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा जा रहा है

दरअसल, काफी समय से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन की आधार वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा जा रहा है। आधार वेरिफिकेशन करवाने का मकसद ही यही है कि एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना। वहीं अगर किसी व्यक्ति ने अपने नाम पर कई सारे कनेक्शन लिए हुए है तो उसका पता करना है। इसके अलावा रिकॉर्ड अपडेट करवाना और फर्जी कनेक्शन को हटाना है।

क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन?

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश में एलपीजी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की सप्लाई पर असर पड़ा था और इसके बाद घरेलू और कर्मिशियल दोनों सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। यही कारण है कि सप्लाई प्रभावित होने की वजह से ही तेल कंपनियों ने नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन पर रोक लगा दी।

गैस कनेक्शन की जांच जारी

तेल कंपनियों ने पुराने कनेक्शनों की भी जांच करनी शुरू कर दी, ताकि इससे ये पता चले की कौन सा कनेक्शन इस्तेमाल में है और कौन-सा नहीं। इसके अलावा एलपीजी कनेक्शनों में कमी का असर उज्जवला योजना के लाभार्थियों की संख्या पर भी पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, उज्जवला लाभार्थियों की संख्या पहले 10.63 करोड़ थी, जो अब घटकर 10.57 करोड़ रह गई है। यानी लगभग छह लाख उज्जवला लाभार्थी कम हो गए हैं।

30 सितंबर तक E-KYC करवाने का आखिरी मौका

दरअसल, एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाने के लिए डेडलाइन 30 सितंबर है। वहीं अगर अब ई-केवाईसी नहीं करवाई जाती है तो एक अक्टूबर से गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ मिलना ही बंद हो सकता है। इसके अलावा गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कत आ सकती है।

LPG कनेक्शन घटने का मुख्य कारण क्या है?

- सबसे पहले तो सप्लाई में कमी आने की वजह से नए एलपीजी कनेक्शन रोक रोक दिए गए हैं।

- वहीं तेल कंपनियां पुराने कनेक्शनों का आधार वेरिफिकेशन कर रही है।

- इसके अलावा ऐसे कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है जो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं।

- साथ ही अगर किसी एक ही परिवार के नाम पर कई सारे कनेक्शनों की जांच की जा रही है।

- इसके अलावा जिन घरों में PNG कनेक्शन है वहां की भी जांच की जा रही है।

Trending News

नेपाल में भारी बारिश से बिहार में अलर्टः बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए 17 जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में अलर्टः बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए 17 जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Sep 26, 2026, 7:14:00 PM
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले भर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले भर में चला एंटी-क्राइम वाहन जांच अभियान
Sep 26, 2026, 7:07:00 PM
नशा उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन, NCC कैडेटों ने समाज को नशामुक्त बनाने का किया शंखनाद
नशा उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन, NCC कैडेटों ने समाज को नशामुक्त बनाने का किया शंखनाद
Sep 26, 2026, 6:57:00 PM
साबोडांग चौक पर सुखानी पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
साबोडांग चौक पर सुखानी पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान
Sep 26, 2026, 6:56:00 PM
UP विधानसभा चुनाव : BJP के साथ सीटों का बंटवारा! इतनी सीटों पर लड़ सकती है चिराग की पार्टी
UP विधानसभा चुनाव : BJP के साथ सीटों का बंटवारा! इतनी सीटों पर लड़ सकती है चिराग की पार्टी
Sep 26, 2026, 6:54:00 PM
पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
Sep 26, 2026, 6:38:00 PM
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव, धूमधाम से हुआ आयोजित
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव, धूमधाम से हुआ आयोजित
Sep 26, 2026, 6:33:00 PM
सहज और सुलभ होनी चाहिए न्याय प्रक्रिया, सभी वर्ग के लिए न्याय व्यवस्था हो एक समान : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
सहज और सुलभ होनी चाहिए न्याय प्रक्रिया, सभी वर्ग के लिए न्याय व्यवस्था हो एक समान : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
Sep 26, 2026, 6:30:00 PM
शनि धाम परिवार ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित, मंदिर सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण की मांग
शनि धाम परिवार ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित, मंदिर सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण की मांग
Sep 26, 2026, 6:26:00 PM
क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी
क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी
Sep 26, 2026, 6:23:00 PM