पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 11 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में बड़ा बम धमाका हुआ है।  इस धमाके में 11 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू 1122 की टीम राहत काम में जुटी है। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत बहुत नाजुक है, इसलिए मौतों की गिनती और बढ़ सकती है। 

दरअसल शनिवार के दिन डेरा इस्माइल खान में अचानक हुए इस धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया। स्थानीय रेस्क्यू 1122 सेवा के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास के पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, मौके से 11 शवों को बरामद किया गया है, जबकि 30 घायल लोगों को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कई लोग बुरी तरह घायल  हैं, जिससे मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

बता दें कि रा इस्माइल खान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का एक बेहद अहम और संवेदनशील जिला है। इसे लंबे समय से उग्रवादियों का गढ़ माना जाता रहा है। खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार है, जबकि केंद्र में शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार है। दोनों के बीच जारी राजनीतिक लड़ाई का फायदा उग्रवादी उठा रहे हैं।

Trending News

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
Nov 27, 2026, 5:46:00 PM
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
Nov 27, 2026, 5:23:00 PM
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Nov 27, 2026, 5:05:00 PM