मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर आइसा का प्रतिवाद मार्च, फूंका पुतला

सहरसा: शहर के कचहरी चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के अखिल भारतीय प्रतिवाद के आह्वान पर शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर आइसा का प्रतिवाद मार्च, फूंका पुतला

सहरसा: शहर के कचहरी चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के अखिल भारतीय प्रतिवाद के आह्वान पर शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी व माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आइसा कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। 

प्रतिवाद मार्च व पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व आइसा जिलाध्यक्ष आशीष आनंद ने किया। संबोधित करते हुए आरवाइए के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कुंदन यादव ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची में सुधार के नाम पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोकतांत्रिक एवं नागरिक अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल उठ रहे है।

चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के खुलासे के बाद ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने के बजाय दिल्ली में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे दीपांकर भट्टाचार्य, नेहा, योगेन्द्र यादव सहित सैकड़ो लोगों की गिरफ्तारी साबित करता है कि लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए उठ रहे आवाज को पुलिसिया कार्रवाई के जरिये दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है। 

आइसा जिलाध्यक्ष आशीष आनंद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने, एसआईआर को तत्काल निलंबित करने, एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से काटे गए तमाम नामों की बहाली, चुनाव आयोग की स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली की बहाली, चुनाव आयुक्तों की बहाली की वर्तमान प्रणाली रद्द करने, चुनाव आयुक्तों को बहाल करने वाली कमिटी में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने, एसआईआर के बाद हुए बिहार चुनाव को रद्द करने की मांग की।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
Sep 26, 2026, 6:38:00 PM
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव, धूमधाम से हुआ आयोजित
कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव, धूमधाम से हुआ आयोजित
Sep 26, 2026, 6:33:00 PM
सहज और सुलभ होनी चाहिए न्याय प्रक्रिया, सभी वर्ग के लिए न्याय व्यवस्था हो एक समान : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
सहज और सुलभ होनी चाहिए न्याय प्रक्रिया, सभी वर्ग के लिए न्याय व्यवस्था हो एक समान : न्यायमूर्ति सूर्यकांत
Sep 26, 2026, 6:30:00 PM
शनि धाम परिवार ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित, मंदिर सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण की मांग
शनि धाम परिवार ने नगर आयुक्त को किया सम्मानित, मंदिर सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण की मांग
Sep 26, 2026, 6:26:00 PM
क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी
क्यों नहीं मिल रहा नया गैस कनेक्शन, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने से घटे LPG लाभार्थी
Sep 26, 2026, 6:23:00 PM
लोहार समाज की मांगों को लेकर जहानाबाद में जिला सम्मेलन, एकजुटता का आह्वान
लोहार समाज की मांगों को लेकर जहानाबाद में जिला सम्मेलन, एकजुटता का आह्वान
Sep 26, 2026, 6:19:00 PM
 PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने किया OPD बहिष्कार? अस्पताल प्रशासन ने बताया भ्रामक खबर
PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने किया OPD बहिष्कार? अस्पताल प्रशासन ने बताया भ्रामक खबर
Sep 26, 2026, 6:04:00 PM
राजधानी में तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य
राजधानी में तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य
Sep 26, 2026, 6:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- भारत की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी, कई अहम मुद्दों को लेकर बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा- भारत की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी, कई अहम मुद्दों को लेकर बैठक
Sep 26, 2026, 6:01:00 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर आइसा का प्रतिवाद मार्च, फूंका पुतला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर आइसा का प्रतिवाद मार्च, फूंका पुतला
Sep 26, 2026, 5:46:00 PM