नाले में गिर गई थी गौ माता, ऐसे रेस्क्यू कर बचाया गया, बड़ा सवाल भी...

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-26 में नाले पर बना स्लैब धंसने से एक गौ माता नाले में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना दी, लेकिन मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया गया।

नाले में गिर गई थी गौ माता, ऐसे रेस्क्यू कर बचाया गया, बड़ा सवाल भी...

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-26 में नाले पर बना स्लैब धंसने से एक गौ माता नाले में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना दी, लेकिन मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया गया। इसके बाद पार्षद प्रत्याशी मंटू जी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर रात करीब 12 बजे कड़ी मशक्कत के बाद गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले पर बना स्लैब काफी कमजोर था और महज 1.5 इंच की ढलाई के कारण धंस गया। लोगों ने कहा कि ऐसे कमजोर स्लैब कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। वार्ड में कई जगह टूटे और खुले नाले होने की शिकायत भी सामने आई है। 

मंटू जी ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इंसान भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने घटिया निर्माण की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
Sep 22, 2026, 7:29:00 AM
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
Sep 22, 2026, 7:01:00 AM
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM