मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हुआ नहीं, बारिश में ही खुल गयी नगर निगम के दावों की कलई

मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हुआ नहीं, बारिश में ही खुल गयी नगर निगम के दावों की कलई

राज्य में अभी मॉनसून को लेकर लोगों की उम्मीदें ही बंध रही हैं। हर रोज यह उम्मीद लगी हुई है कि मॉनसून की बारिश कब होगी, लेकिन मधुबनी शहर की कहानी कुछ और ही है। यहां हल्की बारिश में ही लोगों का जीन दूभर हो गया है। आलम यह है कि बारिश ने मधुबनी नगर निगम के कैनाल साफ सफाई और करोड़ों की विकास योजनाओं की पोल कर खोलकर रख दिया है। आलम यह है कि शहर के कई मुहल्ले इसी बारिश में जलमग्न हो गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के आदर्श नगर कॉलनी, तिरहुत कॉलनी, मनिहार मुहल्ला, बीएन झा कालॉनी सहित दर्जनों मुहल्ला कई दिनों जलमग्न है।अधिकांश मुहल्लों में और सड़कों पर जलजमाव है। सैकड़ों घरों में घुटना भर पानी लगा हुआ है। गंदे पानी के सड़ने से लोग घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। मुहल्लों में जलजमाव विकराल रूप ले चुका है। विषैले जीव जंतुओं से भी खतरा है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों की माने तो जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं काफी पीड़ित हैं। इनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जल जमाव होने से बच्चों की पढाई पर भी सीधा असर पडा है। इन जगहों के लोगों का कहना है कि उन लोगों को जलमग्न सड़कों पर जान जोखिम में लेकर आवागमन करना पड रहा है। कई वाहन भी जलमग्न सड़कों पर फंस कर खराब हो गये हैं। शहर के जरीब 30  हजार की आबादी पीड़ित होकर प्रशासन को कोस रही है। बारिश ने नगर निगम के साफ सफाई सहित विकास के दावों की कलई को खोल कर रख दिया है। 

मधुबनी से पांडव की रिपोर्ट

Trending News

DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM