मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

मेरठ के बहुचर्चित 'नीला ड्रम हत्याकांड' में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के बाद अब रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा हुई है। यूपी के मेरठ में पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित कश्यप की हत्या कर दी थी।

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

मेरठ के बहुचर्चित 'नीला ड्रम हत्याकांड' में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के बाद अब रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा हुई है। यूपी के मेरठ में पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित कश्यप की हत्या कर दी थी। इस मामले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोनों को 7 अक्टूबर को हत्या का दोषी ठहराया था। आज 16 अक्टूबर को अदालत अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। 12 अप्रैल 2025 को सांप के जरिए अमन कश्यप की हत्या की साजिश रची गई थी, जिसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बेनकाब कर दिया था। 

13 महीनों में मेरठ कोर्ट में सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ा जजमेंट आया।  शुक्रवार को मेरठ के एडीजे-12 कोर्ट में चर्चित पति को सांप से कटवाकर मारने मामले पर सुनवाई हुई। एडीजे जयवीर सिंह ने फैसला सुनाते हुए इस मामले को रिश्ते की कत्ल बताते हुए इसे गंभीर सजा माना।  कोर्ट के समक्ष रविता और अमरदीप के खिलाफ 12 गवाहों ने गवाही दी।

वकील ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले को 'रेयर ऑफ द रेयर' (दुर्लभतम से दुर्लभ) मानते हुए दोनों को फांसी की सजा दी है। कोर्ट ने कहा है कि पत्नी पति की अर्धांगनी होती है। कोर्ट ने 'सावित्री' का भी जिक्र किया, जो अपने पति के बचने के लिए यमराज से भिड़ गई थी। फांसी की सजा दिए जाने पर मृतक अमित की मां ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमने शुरू से सजा-ए-मौत की मांग की थी। 

बता दें कि 12 अप्रैल 2025 को रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने अमित कश्यप की गला दबाकर हत्या की थी। हालांकि, इस घटना को दूसरे ओर मोड़ने के लिए उन्होंने हत्या के बाद अमित के बिस्तर में सांप छोड़ दिया था। उन्होंने परिजनों और पुलिस को बताया कि सांप के काटने की वजह से उसकी मौत हुई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे अवैध संबंधों के चलते हत्या की साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सात अक्टूबर को कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया था और आज इस चर्चित मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। 

Trending News

दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
Oct 16, 2026, 4:31:00 PM
 अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त
अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त
Oct 16, 2026, 4:14:00 PM
आठ साल की उम्र से थाम रखी है कूची, अब महाभारत के आठ चित्रों में उकेरेगी पौराणिक कथाएं
आठ साल की उम्र से थाम रखी है कूची, अब महाभारत के आठ चित्रों में उकेरेगी पौराणिक कथाएं
Oct 16, 2026, 3:58:00 PM
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
Oct 16, 2026, 3:43:00 PM
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 16, 2026, 3:32:00 PM
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 3:09:00 PM
 RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 16, 2026, 2:44:00 PM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
Oct 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 2:11:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
Oct 16, 2026, 1:35:00 PM