दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री

​गोपालगंज: दुर्गा पूजा मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने गोपालगंज नगर क्षेत्र में कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू कर दिए हैं।

दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री

गोपालगंज: दुर्गा पूजा मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने गोपालगंज नगर क्षेत्र में कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू कर दिए हैं। यह व्यवस्था 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन लेकर जाने से बचें।

वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और समय-सीमा

मेला अवधि के दौरान प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से अगले दिन प्रातः 4:00 बजे तक नगर के प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों (दो, तीन और चारपहिया) के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ये प्रमुख मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित:

हरखुआ से हॉस्पिटल चौक तक

कौशल्या सिंह चौक से अंबेडकर चौक तक

बंजारी मोड़ से पोस्ट ऑफिस चौक तक

जादोपुर मोड़ से मोहनिया चौक तक

हजियापुर मोड़ से ब्लॉक मोड़ तक

अरार चौक से घोष मोड़ तक

गंगा नर्सरी से कौशल्या होटल रोड की ओर

ऑफिसर्स कॉलोनी के पीछे से आचार्य पब्लिक स्कूल की ओर

खाना खजाना से जंगालिया मोड़ की ओर

छूट के प्रावधान और समय-सीमा....

सामान्य वाहन: 

प्रातः 4:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नगर में सामान्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह अनुमत रहेगा.कमर्शियल वाहन: सब्जी, फल, खाद्यान्न और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री के वाणिज्यिक वाहनों तथा नगर परिषद के कचरा संग्रहण वाहनों को केवल प्रातः 4:00 बजे से 8:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी।

आपातकालीन सेवाएं: 

 एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस वाहन, पूजा ड्यूटी में तैनात सरकारी वाहन और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से पूरी छूट रहेगी इनका परिचालन यातायात पुलिस के निर्देशों के अधीन होगा.

वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था...

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के चारों तरफ पार्किंग स्थल बनाए गए हैं:उत्तरी क्षेत्र: एनएच-27 की सर्विस लेन में बंजारी मोड़ से हजियापुर तक तथा उपलब्ध फ्लाईओवर के नीचे।

पूर्वी क्षेत्र: चुराकुट्टी हरखुआ मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व विष्णु शुगर मिल परिसर के निकट या उसके सटे पूर्वी क्षेत्र में।

दक्षिणी क्षेत्र: कौशल्या सिंह चौक के दक्षिण से रेलवे क्रॉसिंग की ओर तथा तुरकाहा पुल की ओर जाने वाली नहर के समीप।

थावे मंदिर परिसर के लिए पार्किंग:

यात्री बसें: बीएचजी ग्राउंड।

तीनपहिया वाहन: थावे मंदिर परिसर के समीप।

दोपहिया वाहन: मंदिर परिसर के समीप तथा एनएच-531 पर थावे थाना के निकट।

नोट: मुख्य सड़क, सर्विस लेन, संपर्क मार्ग या पैदल रास्तों पर गाड़ी खड़ी करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। श्रद्धालु अपनी गाड़ियां तय पार्किंग में ही खड़ी करें और पंडालों तक पैदल जाएं।

पैदल यात्रियों के लिए वन-वे रूट और विशेष निर्देश

भीड़भाड़ से बचने और जाम की स्थिति को रोकने के लिए निम्नलिखित मार्गों पर पैदल यात्रियों का आवागमन एकतरफा रहेगा:

थाना चौक से ब्लॉक मोड़ की ओर

सब्जी मंडी से ब्लॉक मोड़ की ओर

इसके अलावा, अंबेडकर चौक से कौशल्या चौक तक के मार्ग पर यातायात और आपातकालीन गाड़ियों के सुचारु संचालन के लिए लेन विभाजन की व्यवस्था की गई है। थावे धाम की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन कौशल्या चौक से थावे बाईपास के रास्ते कराया जाएगा।

 प्रशासन की अपील

प्रशासन ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल पैदल चलने की अनुमति होगी, इसलिए वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।

यातायात पुलिस और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने में सहयोग करें।

बैरिकेडिंग तोड़ने या अनधिकृत पार्किंग जैसी गतिविधियों से बचें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

 RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 16, 2026, 2:44:00 PM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
Oct 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 2:11:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
Oct 16, 2026, 1:35:00 PM
सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 1:19:00 PM
6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी
6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी
Oct 16, 2026, 1:00:00 PM
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
Oct 16, 2026, 12:39:00 PM
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
Oct 16, 2026, 12:27:00 PM
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
Oct 16, 2026, 12:13:00 PM
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
Oct 16, 2026, 12:00:00 PM