सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार

नालंदा में शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। धावा दल में शामिल होमगार्ड के जवान की राइफल से गोली चली थी, जो अजीत कुमार के सिर में लगी।

सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार

नालंदा: नालंदा में शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने गठन के 24 घंटे के अंदर ही मामले का लगभग उद्भेदन कर लिया है।

शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत हुई है, लेकिन जांच में सामने आया कि धावा दल में शामिल होमगार्ड के जवान की राइफल से गोली चली थी, जो अजीत कुमार के सिर में लगी। पुलिस ने संबंधित हथियार, मिस फायर राउंड की गोली और छापेमारी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है। होमगार्ड जवान ने पूछताछ में तीन राउंड गोली चलाने की बात स्वीकार की है।

एसपी ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात हुई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों को नहीं दी गई थी। घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने के प्रयास का भी आरोप है। एक्साइज विभाग की सब इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

मामले में सब इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी, दो होमगार्ड जवान, धावा दल के चालक और एक अन्य सिपाही समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Oct 16, 2026, 2:11:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री

Oct 16, 2026, 1:35:00 PM
सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 1:19:00 PM
6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी

Oct 16, 2026, 1:00:00 PM
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम

Oct 16, 2026, 12:39:00 PM
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित

Oct 16, 2026, 12:27:00 PM
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा

Oct 16, 2026, 12:13:00 PM
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक

Oct 16, 2026, 12:00:00 PM
 18 महीने का मासूम, डॉक्टर को भी नहीं पता बीमारी, सिर का वजन हुआ 10 किलो, इलाज के लिए मदद की गुहार

Oct 16, 2026, 11:41:00 AM
 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर

Oct 16, 2026, 11:23:00 AM