विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
बोकारो से बड़ी खबर! नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेन्टिस संघ और विस्थापित परिवारों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के सातवें दिन आंदोलनकारियों ने बीएसएल के मेन गेट को छोड़कर अन्य सभी गेट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी

बोकारो से बड़ी खबर! नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेन्टिस संघ और विस्थापित परिवारों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के सातवें दिन आंदोलनकारियों ने बीएसएल के मेन गेट को छोड़कर अन्य सभी गेट अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए हैं।
गेट जाम होने से ड्यूटी पर पहुंचे कई कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ कर्मचारी मेन गेट से प्लांट में प्रवेश करते नजर आए। विस्थापितों की मांग है कि पूर्व की तरह चतुर्थ वर्ग में नियोजन दिया जाए और अप्रेन्टिस कर चुके युवाओं की सीजी बहाली हो।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रेम महतो की मौत के बाद हुई त्रिपक्षीय वार्ता में नियोजन पर सहमति बनी थी, लेकिन 16 महीने बाद भी अमल नहीं हुआ।
इधर, बोकारो विधायक श्वेता सिंह सातवें दिन भी धरने पर डटी हैं। सांसद ने भी नियोजन की मांग का समर्थन किया है। अब सवाल है कि आखिर कब जागेगा बीएसएल प्रबंधन और कब मिलेगा विस्थापित परिवारों को उनका हक?
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट













