रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा को रेलवे दानापुर मंडल द्वारा मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) का सदस्य मनोनीत किया गया है।

रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया

पटना: ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा को रेलवे दानापुर मंडल द्वारा मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक निर्धारित है। इस मनोनयन से व्यापारिक जगत एवं स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर है।

अशोक कुमार वर्मा बिहार के प्रमुख व्यापारिक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों में से एक हैं। वे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, AIJGF बिहार के प्रदेश अध्यक्ष तथा ढूंढाशाही व्यवसायिक संघ, बाकरगंज, पटना के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वे बिहार राज्य बैंकर्स समिति (SLBC) से आजीवन जुड़े हुए हैं।

DRUCC सदस्य के रूप में वर्मा दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत रेल यात्रियों की समस्याओं, यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेलवे सेवाओं में सुधार तथा व्यापारिक समुदाय से जुड़े रेल उपयोग संबंधी विषयों को उचित मंच पर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन से उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा यात्रियों एवं व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल होगी। अशोक कुमार वर्मा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेल यात्रियों एवं व्यापारिक समुदाय के हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई है। उनके मनोनयन पर व्यापारियों, स्वर्णकार समाज और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Trending News

दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
Oct 16, 2026, 4:31:00 PM
 अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त
अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त
Oct 16, 2026, 4:14:00 PM
आठ साल की उम्र से थाम रखी है कूची, अब महाभारत के आठ चित्रों में उकेरेगी पौराणिक कथाएं
आठ साल की उम्र से थाम रखी है कूची, अब महाभारत के आठ चित्रों में उकेरेगी पौराणिक कथाएं
Oct 16, 2026, 3:58:00 PM
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
Oct 16, 2026, 3:43:00 PM
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 16, 2026, 3:32:00 PM
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 3:09:00 PM
 RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 16, 2026, 2:44:00 PM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
Oct 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 2:11:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
Oct 16, 2026, 1:35:00 PM