दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका

रोहतास जिले के दो विभागों के अधिकारियों के बीच विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल जिले के चेनारी प्रखंड स्थित करमचट बांध पर वन विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर बीते गुरुवार को तीखी बहस हुई थी।

दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका

सासाराम। रोहतास जिले के दो विभागों के अधिकारियों के बीच विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल जिले के चेनारी प्रखंड स्थित करमचट बांध पर वन विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर बीते गुरुवार को तीखी बहस हुई थी, जिसका वीडियो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मरम्मती कार्य को लेकर डैम पर प्रवेश बंद 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा करमचट डैम पर फिलहाल मरम्मती कार्य किया जा रहा है। जिसको देखते हुए विभाग ने डैम पर आमलोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। विभाग का मानना है कि डैम पर आम लोगों के आने एवं रील्स बनाने के कारण मरम्मती कार्य में परेशानी हो रही है और इससे लोगों की जान माल को भी खतरा है।

रास्ता बंद करने पर बढ़ा विवाद 

इधर जल संसाधन विभाग द्वारा डैम का रास्ता बंद किए जाने के बाद वन विभाग ने आपत्ति जताई और फिर दोनों विभाग के अधिकारी आमने-सामने आ गए। चूंकि करमचट डैम वन विभाग क्षेत्र के अधीन है, ऐसे में डैम पर प्रतिबंध लगने से नाराज वन विभाग ने जब जल संसाधन विभाग के लिए वन क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका, तो विवाद उत्पन्न हो गया। अब इसी विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वन विभाग को राजस्व क्षति 

पूरे विवाद के पीछे वन विभाग के राजस्व क्षति की बात सामने आई है। बता दें कि दुर्गावती जलाशय में वन विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा दी जाती है, जिससे विभाग को काफी राजस्व मिलता है। लेकिन जल संसाधन विभाग ने जब डैम पर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी, तो वन विभाग को राजस्व का नुकसान होने लगा, जो विवाद का कारण बताया जाता है। हालांकि पूरे विवाद की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है और ना हीं स्वराज पोस्ट वायरल वीडियो की पुष्टि करता है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

 नरहरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
नरहरपुर में निकली भव्य कलश यात्रा, मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
Oct 16, 2026, 5:13:00 PM
दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
Oct 16, 2026, 4:31:00 PM
 अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त
अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त
Oct 16, 2026, 4:14:00 PM
आठ साल की उम्र से थाम रखी है कूची, अब महाभारत के आठ चित्रों में उकेरेगी पौराणिक कथाएं
आठ साल की उम्र से थाम रखी है कूची, अब महाभारत के आठ चित्रों में उकेरेगी पौराणिक कथाएं
Oct 16, 2026, 3:58:00 PM
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
Oct 16, 2026, 3:43:00 PM
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 16, 2026, 3:32:00 PM
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 3:09:00 PM
 RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 16, 2026, 2:44:00 PM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
Oct 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 2:11:00 PM