RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मधेपुरा में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के निवासी सुनील यादव के पुत्र एवं राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर के ममेरे भाई 25 वर्षीय प्रिंस रंजन के रूप में हुई है।

 RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

मधेपुरा: मधेपुरा में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी सुनील यादव के पुत्र एवं राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर के ममेरे भाई 25 वर्षीय प्रिंस रंजन के रूप में हुई है। वह बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रिंस रंजन अपनी पल्सर बाइक से घर से बीएन मंडल विश्वविद्यालय के लिए निकले थे। इसी दौरान गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय पीएचडी छात्र की हत्या की खबर से परिजनों और परिचितों के बीच शोक का माहौल है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

अपराधियों ने किस कारण से प्रिंस रंजन को निशाना बनाया और घटना में कौन-कौन शामिल था, यह जांच का विषय है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
Oct 16, 2026, 3:43:00 PM
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 16, 2026, 3:32:00 PM
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 3:09:00 PM
 RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 16, 2026, 2:44:00 PM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
Oct 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 2:11:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
Oct 16, 2026, 1:35:00 PM
सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 1:19:00 PM
6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी
6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी
Oct 16, 2026, 1:00:00 PM
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
Oct 16, 2026, 12:39:00 PM