अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त

रांची: जिले में पर्व-त्यौहारों के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में चल रही एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है।

 अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त

रांची: जिले में पर्व-त्यौहारों के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां इटकी थाना क्षेत्र के नारी गांव में चल रही एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है।

उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इसके साथ ही, धंधेबाजों के ठिकाने से अलग-अलग नामी गिरामी ब्रांडों के रैपर, नकली होलोग्राम स्टीकर, कॉर्क (क्रोक) और स्पिरिट समेत नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बड़े पैमाने पर बरामद किए गए हैं।

छापेमारी की भनक लगते ही मौके पर मौजूद आरोपी सुरेंद्र साहू और विजय साहू फरार होने में कामयाब रहे। उत्पाद विभाग द्वारा दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
दो विभाग के अधिकारी आमने-सामने, एक दूसरे का रास्ता रोका
Oct 16, 2026, 4:31:00 PM
 अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त
अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब और सामग्री जब्त
Oct 16, 2026, 4:14:00 PM
आठ साल की उम्र से थाम रखी है कूची, अब महाभारत के आठ चित्रों में उकेरेगी पौराणिक कथाएं
आठ साल की उम्र से थाम रखी है कूची, अब महाभारत के आठ चित्रों में उकेरेगी पौराणिक कथाएं
Oct 16, 2026, 3:58:00 PM
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
रेलवे दानापुर ने अशोक कुमार वर्मा को DRUCC का सदस्य मनोनीत किया
Oct 16, 2026, 3:43:00 PM
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति को सांप से कटवाकर मारने मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Oct 16, 2026, 3:32:00 PM
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
बीज और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 3:09:00 PM
 RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
RJD विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Oct 16, 2026, 2:44:00 PM
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
विस्थापितों का आंदोलन तेज, BSL के मेन गेट को छोड़ सभी गेट बंद!
Oct 16, 2026, 2:35:00 PM
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Oct 16, 2026, 2:11:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
Oct 16, 2026, 1:35:00 PM