केवल एक बार पढेंगे और डिलीट हो जाएगा मैसेज, व्हाटसएप जल्द ला रहा है यह यूनिक अपडेट

केवल एक बार पढेंगे और डिलीट हो जाएगा मैसेज, व्हाटसएप जल्द ला रहा है यह यूनिक अपडेट

आज मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है। लगभग हर हाथ में मोबाइल फोन देखने को मिल जाएगा। एंड्रायड यूजर हो या फिर आइ फोन के यूजर, सबके मोबाइल फोन में व्हाएस एप जरूर देखने को मिलेगा। इस मैसेंजर एप की अपनी एक अलग लोकप्रियता है। अब इसी व्हाएस एप से जुडी एक बेहद अहम खबर सामने आ रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही व्हाएस एप एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे एक तरफ यूजर की प्राइवेसी और बढ जाएगी वहीं दूसरी तरफ व्हाएस एप की लोकप्रियता में और वृद्धि हो सकती है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो व्हाएस एप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन में View Once Text फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह सुविधा वैसे लोगों के लिए बेहद खास साबित हो सकती है जो किसी से संवेदनशील या कोई खास गोपनीय मैसेज या जानकारी को साझा करना चाहते हैं और अतिरिक्त सिक्योरिटी चाहते हैं। इस फीचर के आने के बाद से प्राइवेट चैट और सिक्योर हो सकेंगे। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार अपने प्लेटफॉर्म को और बेहतर, सुरक्षित और प्राइवेट बनाने के लिए व्हाएस एप इस नये फीचर पर कार्य कर रहा है। इस नये अपडेट के रोल आउट होने के बाद यूजर्स ऐसे संदेश भेज सकेंगे, जिसे रिसीव करने वाला केवल बार ही पढ़ पाएगा। संदेश पढ़ लिए जाने के बाद प्राप्त हुए मैसेज खुद ब खुद चैट से गायब हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार, यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.22.7 में देखा गया है। जब कोई यूजर टेक्स्ट मैसेज टाइप करेगा, तब उसे सामान्य तरीके से भेजने के बजाय सेंड बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होगा। इसके बाद एक विशेष मेन्यू दिखाई देगा, जिसमें "Send as View Once" का विकल्प मिलेगा। इसके बाद इस विकल्प का चयन करने पर भेजा गया मैसेज केवल एक बार पढ़ा जा सकेगा। जैसे ही रिसीवर संदेश खोलकर पढ़ेगा और चैट से बाहर निकलेगा, वह संदेश अपने आप गायब हो जाएगा। इसके बाद उसे दोबारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। हालांकि व्हाएस एप डिसअपेयरिंग मैसेज नाम के फीचर को पहले से ही अपने यूजर्स के लिए कराता है। जिसमें 24 घंटे, सात दिन, 30 दिन या फिर 90 दिन के बाद मैसेज डिलीट हो जाते हैं। लेकिन नया View Once Text फीचर इससे कहीं अधिक ज्यादा प्राइवेसी प्रदान करेगा। इसमें संदेश को केवल एक बार देखने का अवसर मिलेगा और वह तुरंत हट जाएगा। 

ऐसा माना जा रहा है कि इस विशेष फीचर के रोल आउट होने के बाद वैसे यूजर्स को ज्यादा लाभ मिल सकता है जो पासवर्ड, OTP, बैंकिंग डिटेल्स, लॉगिन क्रेडेंशियल्स या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करना चाहते हैं। हालांकि व्हाएस एप की तरफ से इस यूनिक फीचर के ऑफिशियल रोल आउट करने की तारीख अभी सामने नहीं आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभी यह फीचर डेवलपमेंट और टेस्टिंग स्टेज में है। टेस्टिंग सफल होने पर सबसे पहले इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए इसे रोल आउट कर दिया जाएगा। इस तरह की सुविधा का टेलिग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म पहले से ही अपने यूजर्स के लिए प्रदान करते रहे हैं। 

Trending News

ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
Sep 22, 2026, 9:56:00 AM
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह
Sep 22, 2026, 9:47:00 AM
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी
Sep 22, 2026, 9:38:00 AM
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
Sep 22, 2026, 7:29:00 AM
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
Sep 22, 2026, 7:01:00 AM
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM