ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौर गांव से एक सनसनीखेज घटना निकल कर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाष्टमी में अपने ननिहाल आए करीब छह वर्षीय मासूम की हत्या कर उसके शव को छुपा दिया गया।

ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव

मधुबनी: जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौर गांव से एक सनसनीखेज घटना निकल कर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाष्टमी में अपने ननिहाल आए करीब छह वर्षीय मासूम की हत्या कर उसके शव को छुपा दिया गया। मासूम की हत्या का आरोप उसकी मामी पर लग रहा है। मृत बच्चे की पहचान सुशांत कुमार, 6 वर्ष, पिता अमर भंडारी, गांव दुर्गापट्टी के रूप में हुई है। अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुशांत कुमार अपने माता-पिता के साथ कृष्णाष्टमी में अपने ननिहाल बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव आया था। सोमवार की सुबह बच्चा अपने नानी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ था, सभी खाना खाने के बाद सोने चले गये, कुछ देर बाद बच्चे को नही देखकर सभी ने बच्चे कि खोज की तो वे कहीं नहीं मिला, लिहाजा परिजन परेशान हो गए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश करने लगे। 

काफी खोजबीन के बाद शाम में बच्चे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बच्चा पास के ही एक गड्ढे में बोरे में बंद मिला। बच्चे कि दम घुटने से मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, बच्चे की मामी पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि बच्चे की हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में बांधकर एक गड्ढे में मामी ने छिपा दिया।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा बेनीपट्टी थाने को दी गयी। सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना के बाद पूरे इलाके में मासूम की हत्या की खबर जंगल की आग के तरह फैल गयी। मासूम की हत्या किए जाने का मामला अकौर गांव के साथ ही इलाके मे चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मधुबनी से पांडव की रिपोर्ट

Trending News

ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
Sep 22, 2026, 9:56:00 AM
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह
Sep 22, 2026, 9:47:00 AM
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी
Sep 22, 2026, 9:38:00 AM
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
Sep 22, 2026, 7:29:00 AM
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
Sep 22, 2026, 7:01:00 AM
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM