घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह

राज्य के जहानाबाद जिले से बेहद खौफनाक खबर है। यहां एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पडा हुआ मिला। युवक मुजफ्फरपुर में जॉब करता था और हाल ही में अपने घर आया था।

घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह

जहानाबाद: राज्य के जहानाबाद जिले से बेहद खौफनाक खबर है। यहां एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पडा हुआ मिला। युवक मुजफ्फरपुर में जॉब करता था और हाल ही में अपने घर आया था। युवक के मोबाइल फोन से सिम को निकाले जाने की भी खबर है। जिसके बाद इस पूरे मामले में संदेह गहरा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जहानाबाद शहर के बड़ी संगत मोहल्ला निवासी सौरभ कुमार (पिता विजय कुमार सिन्हा) के रूप में हुई है। सौरभ मुजफ्फरपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और सोमवार को ही मुजफ्फरपुर से जहानाबाद स्थित अपने घर आए थे। 

परिजनों के अनुसार, सोमवार की शाम सौरभ स्कूटी से दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजन रातभर अपने स्तर से उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी। शव के पास मिले पर्स से प्राप्त मोबाइल नंबर के आधार पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। 

सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सौरभ कुमार के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि सौरभ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि उनके मोबाइल को रिसेट कर उसमें से सिम कार्ड निकाल दिया गया था। वहीं, सौरभ की स्कूटी भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर दूसरी जगह मिली। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। 

मृतक के परिजन गप्पू सिन्हा ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर परस बिगहा थानाध्यक्ष सर्वनारायण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जहानाबाद से बरुन की रिपोर्ट

Trending News

ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
ननिहाल आए छह वर्षीय बच्चे की हत्या, मामी पर लगा आरोप, बोरे में बांधकर छिपाया मासूम का शव
Sep 22, 2026, 9:56:00 AM
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह
घर आये युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मोबाइल फोन से निकाली गयी सिम, गहराया संदेह
Sep 22, 2026, 9:47:00 AM
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी
पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी
Sep 22, 2026, 9:38:00 AM
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
रिश्वत मांगने के आरोप में शिक्षा विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी निलंबित
Sep 22, 2026, 7:29:00 AM
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
मिर्जाचौकी वायरल वीडियो मामला: एक हिरासत में, पुलिस जांच जारी
Sep 22, 2026, 7:01:00 AM
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM