खिलाड़ियों से गुलज़ार होगा खेलगांव, ‘खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025’ का कल से होगा आगाज़

खिलाड़ियों से गुलज़ार होगा खेलगांव, ‘खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025’ का कल से होगा आगाज़

राजधानी रांची का खेलगांव एक बार फिर से खिलाड़ियों के उत्साह और उमंग से भरने वाला है। झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित ‘खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025’ का शुभारंभ 10 अक्तूबर से होने जा रहा है, जो 2 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान खेलगांव खेल प्रतिभाओं के महाकुंभ में तब्दील हो जाएगा।

इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 27 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, जूडो, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। पूरे झारखंड से लगभग 10 हजार खिलाड़ी इसमें भाग लेने वाले हैं। आयोजन की व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी 100 से अधिक शिक्षकों और खेल अधिकारियों को सौंपी गई है।

इसके साथ ही शिक्षा विभाग को पूरे राज्य में एसजीएफआई (SGFI) की प्रतियोगिताओं के सफल संचालन का दायित्व भी सौंपा गया है।

विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका
‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। राज्यस्तरीय मुकाबलों में फुटबॉल, तीरंदाजी (इंडियन राउंड), हॉकी, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, चेस, वुशु, ताइक्वांडो, तैराकी और साइक्लिंग जैसे खेल शामिल हैं।

वहीं, ओपन ट्रायल के तहत गतका, तीरंदाजी (कंपाउंड और रिकर्व), वॉलीबॉल, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, नेटबॉल, बास्केटबॉल, योग, मलखंब, हैंडबॉल, शूटिंग, बैडमिंटन, जूडो, टेबल टेनिस और स्केटिंग जैसे खेलों में भी चयन प्रक्रिया होगी। इन ट्रायल्स के विजेताओं को सीधे राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेलने का मौका मिलेगा।

इस आयोजन से न सिर्फ राज्यभर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि झारखंड के खेल परिदृश्य को भी नई ऊर्जा और पहचान मिलेगी।

Trending News

अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम  मिलावटी पनीर जब्त
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त
Oct 18, 2026, 8:25:00 AM
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM