जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

समस्तीपुर: जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शानदार आगाज हुआ।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

समस्तीपुर: जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शानदार आगाज हुआ। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल भवन सभागार में हुआ। 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ी अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ राकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली इकराम, एडीएमओ अनुष्का श्रीवास्तव एवं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। 

खिलाड़ियों ने निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प लिया। इसके बाद कबड्डी कोर्ट पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ तालियां बजाकर खेलों के महाकुंभ का स्वागत किया। 

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

तीन प्रमुख स्थलों पर होंगी प्रतियोगिताएं

जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल विधाओं की स्पर्धाएं अलग-अलग स्थलों पर आयोजित की जा रही हैं। खेल भवन में कबड्डी, ताइक्वांडो, कुश्ती एवं योग, पटेल मैदान में एथलेटिक्स के ट्रैक इवेंट, बैडमिंटन, फुटबॉल तथा क्रिकेट का ट्रायल और पोद्दार इंटरनेशनल विद्यालय में खो-खो की प्रतियोगिता आयोजित होगी। 

पहले दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, रग्बी, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, कराटे, शतरंज, योग, क्रिकेट, वुशु, हैंडबॉल एवं हॉकी सहित विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी कर आगे की प्रतियोगिताओं के लिए टीमों के गठन में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा।

प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से 45 शारीरिक शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों के आवागमन, प्रतियोगिता संचालन, अनुशासन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की गई है। 

वहीं विधि-व्यवस्था और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक सभी आयामों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों की मौजूदगी से खेल भवन परिसर में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता जिले की विद्यालयी खेल प्रतिभाओं के लिए अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के सभापति पद से दिया इस्तीफा, रामबचन राय बनेंगे नए सभापति
Sep 28, 2026, 4:29:00 PM
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र ATS अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 4:17:00 PM
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
संवैधानिक संस्थाओं पर अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की हताशा का परिचायक: श्रवण कुमार
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
नेपाल में बारिश..बिहार में आफत, SP ऑफिस से लेकर ग्रामीण इलाकों तक घुसा बाढ़ का पानी
Sep 28, 2026, 4:11:00 PM
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Sep 28, 2026, 3:43:00 PM
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
दो आयोग के अध्यक्ष से मिला राजद प्रतिनिधिमंडल, सीएम पर कार्रवाई की मांग
Sep 28, 2026, 3:35:00 PM
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
शादी के 4 माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार
Sep 28, 2026, 3:30:00 PM
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट,  Free वाउचर...
अब बच्चे और बुजुर्गों की सुरक्षा करेगा JioShield, बताएगा लोकेशन और भेजेगा अलर्ट, Free वाउचर...
Sep 28, 2026, 3:29:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा- अजगैबीनाथ धाम व सोनपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के कार्य में लाएं तेजी
Sep 28, 2026, 3:13:00 PM
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
Sep 28, 2026, 3:09:00 PM